क्या खांसी में नारियल पानी पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

By Deepak Kumar
21 Apr 2025, 18:00 IST

हमारे घरों में अक्सर कहा जाता है कि खांसी होने पर ठंडी चीजें नहीं खानी-पीनी चाहिए, खासकर नारियल पानी। लेकिन क्या वाकई नारियल पानी खांसी में नुकसान करता है? आइए डाइट एन क्योर की डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं।

नारियल पानी फायदेमंद है

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, खांसी में नारियल पानी पीना नुकसानदायक नहीं, बल्कि फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो खांसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

हाइड्रेशन बनाए रखता है

खांसी होने पर गला सूखता है और शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। नारियल पानी एक नेचुरल ड्रिंक है जो शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखता है और गले की जलन को भी कम करता है।

इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करता है

खांसी और बुखार में पसीना ज्यादा आता है जिससे शरीर से नमक और मिनरल्स निकल जाते हैं। नारियल पानी में पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो शरीर को फिर से एनर्जी देते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाता है

नारियल पानी में विटामिन C, B और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे खांसी जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।

गले को देता है राहत

खांसी से गला छिल सकता है और दर्द हो सकता है। नारियल पानी पीने से गले को ठंडक और आराम मिलता है, जिससे अस्थाई रूप से सूजन और जलन कम होती है।

सूजन कम करने में सहायक

नारियल पानी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। खासकर अगर खांसी के साथ सांस लेने में तकलीफ हो रही हो, तो यह आराम दे सकता है।

जरूरी बातें

अगर आपकी खांसी ज्यादा समय से है या लगातार बढ़ रही है, तो डॉक्टर से जरूर मिलें। और ध्यान रखें कि नारियल पानी ठंडा न पिएं, इसे कमरे के तापमान पर ही लें।

खांसी में नारियल पानी पीना सुरक्षित और फायदेमंद है। इसलिए बिना झिझक आप खांसी में नारियल पानी पी सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com