तरबूज की तरह दिखने वाला तुंबा फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से पीलिया के खतरे को कम किया जा सकता है। यह फल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसकी खास बात यह है कि तुंबा फल खरपतवार की तरह कहीं भी उग जाता है।
खरपतवार समझते हैं किसान
बता दें कि रेगिस्तानी इलाकों में तुंबा फल को खरपतवार माना जाता है। इसी वजह से किसान इस फल को उखाड़ कर फेंक देते हैं। तुंबा फल भी तरबूज की तरह पानी से भरपूर होता है। यह फल पीलिया के खतरे को कम कर देता है।
डायबिटीज
तुंबा फल डायबिटीज को कंट्रोल कर सकता है। इस फल में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, ऐसे में इस फल को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को गुनगुने पानी के साथ पीने से शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है।
वेट लॉस
तुंबा फल वजन घटाने में भी मदद करता है। इस फल के बीजों को पीसकर पाउडर बना लें, इसके बाद तुंबा के फल का रस और पानी मिलाकर गर्म करें। जब पानी आधा हो जाए, तब आपका काढ़ा तैयार है। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।
निमोनिया
निमोनिया को ठीक करने में तुंबा फल फायदेमंद होता है। इसके लिए तुंबा के रस को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से निमोनिया ठीक हो सकता है।
अन्य फायदे
तुंबा फल मानसिक तनाव, पेशाब में जलन की समस्या और अर्थराइटिस के दर्द को भी कम करने में मदद करता है।
तुंबा का फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com