मखाना दिखने में जितना हल्का होता है खाने में उतना ही सेहतमंद और स्वादिष्ट भी होता है। डायटीशियन गरिमा गोयल से जानिए मखाने को घी में रोस्ट करके खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
मखाने के पोषक तत्व

एंटीऑक्सीडेंट्स

आयरन

कैल्शियम

मैंगनीज

पोटेशियम

थायमिन

प्रोटीन

कार्बोहाइड्रेट

फॉस्फोरस

मैग्नीशियम

घी के पोषक तत्व

ओमेगा 3

ओमेगा 9

फैटी एसिड

विटामिन ए, के

कैल्शियम

फॉस्फोरस

मिनरल

पोटेशियम

वजन घटाए
मखाने में कैलोरी की मात्रा कम होती है। ऐसे में अगर आप इसे घी में भून कर खाते हैं तो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती और वजन कम करने में मदद मिलती है।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाए
घी में भुने मखानों मे प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। इनका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद मिलती है।
पाचन ठीक करे
ब्यूटिरिक एसिड से भरपूर देसी घी का सेवन करने से डिटॉक्सिफिकेशन होता है। साथ ही मखानों में मौजूद डाइट्री फाइबर आंतों को सेहतमंद रखता है और पाचन सुधारता है।
हड्डियों को मजबूती दे
रोजाना घी में भुने मखाने खाएं। इनमें कैल्शियम पाया जाता है जो आपके शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है। साथ ही यह शरीर के जोड़ों को चिकनाई देता है।
त्वचा के लिए
एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड के गुणों से भरपूर घी में भुने मखाने खाने से त्वचा को फायदा मिलता है और आपके चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण जल्दी नहीं नजर आते।
स्नैक टाइम के लिए घी में भुने मखाने का सेवन करना बेहतर विकल्प है। खानपान से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com