कई तरह के जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करने से अनेक फायदे मिलते हैं। इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़िए यह लेख-
साबुत अनाज के पोषक तत्व

फाइबर

विटामिन

एंटीऑक्सीडेंट

मिनरल

प्रोटीन

फाइबर

साबुत अनाज के अन्य पोषक तत्व

विटामिन बी

विटामिन ई

आयरन

कॉपर

जिंक

मैग्नीशियम

स्ट्रोक से बचाव
साबुत अनाज का सेवन करने से स्ट्रोक के जोखिम में कमी आती है। इसमें विटामिन के, एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
मोटापा घटाए
फाइबर से भरपूर साबुत अनाज को खाने से आपको मोटापा घटाने में मदद मिलती है। इनका सेवन करने से आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती।
पाचन सुधारे
साबुत अनाज को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से आपका पाचन ठीक रहता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर के गुण होते हैं। यह कब्ज की दिक्कत से राहत दिलाते हैं और मल त्याग की क्रिया आसान बनाने में सहायक होते हैं।
दिल के लिए फायदेमंद
साबुत अनाज में फैट की मात्रा नहीं होती है। इसका सेवन रोजाना करने से दिल से जुड़े रोगों का जोखिम घटता है।
डायबिटीज कंट्रोल करे
आप साबुत अनाज को स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। यह डायबिटीज कंट्रोल करने में आपकी मदद करते हैं।
हेल्दी रहने के लिए आप साबुत अनाज को अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com