खाने के बाद सौंफ चबाने से मिलेंगे 5 फायदे

By Himadri Singh Hada
23 Feb 2025, 08:00 IST

खाने के बाद सौंफ खाना पाचन के लिए फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और सूजन दूर होती हैं।

एक्सपर्ट की राय

आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि खाना खाने के बाद सौंफ खाने के क्या क्या फायदे हैं?

गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स से राहत

अगर आपको अक्सर एसिडिटी की समस्या रहती है, तो खाने के बाद सौंफ जरूर खाएं। यह पेट में बनने वाले एसिड को कम करता है और जलन, खट्टी डकार और गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स से राहत दिलाने में मदद करता है।

कब्ज से राहत

कब्ज से परेशान लोगों के लिए सौंफ किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों को एक्टिव करता है और मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या नहीं होती।

फ्री रेडिकल्स से बचाव

सौंफ में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। ये फ्री रेडिकल्स समय से पहले बुढ़ापा लाने और बीमारियां बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए, सौंफ खाने से आपकी सेहत बनी रहती है।

पीरियड्स के दर्द से राहत

महिलाओं के लिए सौंफ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करता है। इसमें ऑक्सीटोसिन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पीरियड्स की तकलीफ को कम करने में मदद करते हैं।

मुंह की बदबू से राहत

अगर आपको मुंह से बदबू आने की समस्या है, तो खाने के बाद सौंफ जरूर चबाएं। इसमें मौजूद प्राकृतिक तेल मुंह की बदबू को दूर करते हैं और सांसों को ताजगी प्रदान करते हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

सौंफ में पोटेशियम, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह शरीर में मिनरल्स की कमी को पूरा करने का भी काम करता है।

बीमारियों से बचाव

सौंफ का सेवन इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को बीमारियों से बचाते हैं और सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं।

गर्मियों में फायदेमंद

गर्मियों में सौंफ का सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करता है। यह शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है। इससे डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है, जिससे गर्मियों में लू लगने या शरीर में जलन जैसी समस्याएं नहीं होतीं।

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो सौंफ आपकी मदद कर सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, भूख को कंट्रोल करता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com