वजन घटाने के लिए सेब के सिरके का सेवन काफी कारगर माना गया है। शहनाज गिल ने भी ये नुस्खा अपनाया है। इसलिए इन तरीकों से एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करें।
क्यों है फायदेमंद?
एप्पल साइडर विनेगर में कम कैलोरीज पायी जाती हैं। इसलिए इसे वेट लॉस ड्रिंक भी कहते हैं। वहीं, पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण ये वजन घटाने में मदद करता है।
कैसे पीएं?
एक गिलास गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। इस ड्रिंक का सुबह खाली पेट सेवन करें। कुछ दिनों तक लगातार इसे पीने से जल्द असर दिख सकता है।
शहद के साथ
एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और 1 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें। इसके सेवन से बॉडी को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलेंगे और वेट लॉस करने में भी आसानी होगी।
नींबू के साथ
नींबू रस के साथ भी सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में 1 चम्मच नींबू का जूस और एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर सेवन करें। इससे वजन कम कर सकते हैं।
सलाद में
सलाद में गार्निशिंग करने के लिए भी सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नींबू या ऑलिव ऑयल के साथ एप्पल साइडर विनेगर को सलाद में डालकर सेवन करें।
सेब के सिरके के नुकसान
कुछ लोगों को सेब के सिरके का सेवन नियमित करने से थकान, भूख की कमी या एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए ये संकेत दिखने पर इसका सेवन कम कर दें। वहीं, सेब के सिरके का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
वेट लॉस करने के लिए सेब का सिरका पीएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com