मानसून में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे संक्रमण और पेट की बीमारियां बढ़ जाती हैं। इस मौसम में तला-भुना खाने से बचें और डाइट में इम्युनिटी बूस्ट करने वाले फूड्स शामिल करें। तो आइए जानते हैं 5 ऐसे सुपरफूड्स, जो इस मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
मक्का के दाने
भुट्टा या मक्का के दानों में फाइबर, विटामिन B1, B9 और विटामिन C पाया जाता है। यह कब्ज से बचाता है और आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है। डायबीटिज वाले मरीज इससे परहेज करें।
अंडा
अंडे में विटामिन A, D और B1 के साथ भरपूर प्रोटीन होता है। यह इम्युनिटी मजबूत करता है और हड्डियों को भी ताकत देता है। मानसून में बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
मौसमी फल
सेब, जामुन, नाशपाती जैसे फल पचाने में आसान होते हैं और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं। इनमें फाइबर और कम कैलोरीज होती हैं। डायबीटिज मरीजों के लिए जामुन एक बेहतर विकल्प है।
सत्तू
सत्तू पेट फूलने और अपच में राहत देता है। इसमें आयरन, प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर होता है। यह पाचन को दुरुस्त करता है और मानसून में शरीर को ऊर्जा भी देता है।
अदरक
अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो सर्दी, जुकाम और गले की खराश में राहत देते हैं। इसे चाय, काढ़ा या सब्जियों में मिलाकर सेवन करें। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
तला-भुना खाना अवॉयड करें
मानसून में तला हुआ खाना खाने से संक्रमण और पेट की समस्याएं हो सकती हैं। ऑयली फूड पचने में भारी होते हैं। घर का बना हल्का, पौष्टिक भोजन ही सबसे अच्छा विकल्प है।
खूब पानी पिएं
बारिश के मौसम में पानी पीने की आदत कम हो जाती है, लेकिन शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। गर्म पानी या हर्बल ड्रिंक्स से भी शरीर को डिटॉक्स करें और बीमारियों से बचें।
ऊपर बताए गए सभी फूड्स इम्युनिटी बढ़ाते हैं और शरीर को हेल्दी बनाए रखते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com