शरीर को लचीला बना सकती हैं ये 4 एक्सरसाइज

By Deepak Kumar
10 Mar 2025, 16:00 IST

शरीर को किसी एक्टिविटी में न रखने के कारण आपकी मसल्स टाइट हो जाती है, जिसे खोलने के लिए जरूरी है कि आप अपने डेली रूटीन में कुछ ऐसे स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को शामिल करें, जो आपके शरीर को लचीला बनाने में मदद कर सके।

लचीलापन बढ़ाने के लिए

शरीर की लचीलापन बढ़ाने के लिए नियमित अभ्यास और सही एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। लचीला शरीर न केवल आपकी ताकत और सहनशीलता को बढ़ाता है, बल्कि आपके जोड़ों और मांसपेशियों को भी स्वस्थ रखता है।

घर या जिम

यहां पर शरीर को लचीला बनाने के लिए 4 प्रभावी एक्सरसाइज दी जा रही हैं, जिन्हें आप घर पर या जिम में आसानी से कर सकते हैं।

डाउनवर्ड डॉग

यह योग की एक प्रमुख स्थिति है, जो आपके शरीर की लचीलापन को बढ़ाती है। सबसे पहले प्लैंक पोजिशन में आकर अपने हाथों और पैरों पर खड़े हो जाएं। अब अपनी टांगों को सीधा करते हुए पैरों को जमीन से उठाएं और शरीर को ऊपर की ओर खींचें। इस स्थिति में 30 सेकेंड से 1 मिनट तक रहें और फिर आराम करें। इसे 3-4 बार दोहराएं।

हिप फ्लेक्सर स्ट्रेच

यह एक्सरसाइज आपके हिप्स, जांघों और कमर की मांसपेशियों को लचीला बनाती है। सबसे पहले एक घुटने के बल खड़े हो जाएं और दूसरे पैर को आगे बढ़ाएं। अब सामने वाले पैर को 90 डिग्री पर मोड़ें और पीछे वाले पैर को सीधा रखें। अपनी हिप्स को आगे की ओर धकेलते हुए कम से कम 30 सेकेंड तक बने रहें। फिर दूसरी ओर से भी यही प्रक्रिया दोहराएं।

स्ट्रैडल पैंट

यह स्ट्रेच पूरे शरीर को लचीला बनाने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, जो आपके जांघों और पीठ को विशेष लाभ पहुंचाता है। अपनी टाँगों को चौड़ा फैलाकर बैठ जाएं। अब धीरे-धीरे अपने हाथों को जमीन की ओर बढ़ाते हुए शरीर को आगे की ओर झुकाएं। इस स्थिति में 30 सेकेंड से 1 मिनट तक बने रहें। यह प्रक्रिया 3-4 बार दोहराएं।

स्पाइडर लंज रोटेशन एक्सरसाइज

रोटेशन के साथ स्पाइडर लंज एक स्ट्रेचिंग व्यायाम है जो ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग में गहरा खिंचाव पैदा कर सकता है। इस एक्सरसाइज को करने से पीठ के निचले हिस्से, कूल्हे और हैमस्ट्रिंग की गतिशीलता में सुधार होता है और यह हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाने में भी मदद करता है।

शरीर के लचीला होने के फायदे

लचीला शरीर आपकी मांसपेशियों को सबसे प्रभावी ढंग से काम करने के लिए सक्षम बनाता है। शारीरिक गतिविधियों जैसे स्पोर्ट्स, डांस या अन्य गतिविधियों में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और जोड़ों को मजबूत रखता है।

रोजाना सिर्फ 5 से 10 मिनट इन एक्सरसाइज को करने से आप एक फिट और लचीला शरीर पा सकते हैं। हर दिन इन एक्सरसाइजों को करें और धीरे-धीरे अपनी लचीलापन में सुधार देखें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com