शू बाइट यानी जूतों और चप्पल के काटने की समस्या। इस दिक्कत से अधिकतर लोग परेशान हैं। लेख में जानें शू बाइट के आसान घरेलू उपाय-
नारियल तेल
नारियल तेल की कुछ बूंदें घाव पर लगाने से दर्द व सूजन दूर होगी। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो संक्रमण को बढ़ने से रोकते हैं।
बादाम
एंटी-बायोटिक गुणों वाले बादाम को शू बाइट ठीक करने के लिए लगा सकते हैं। इसे पीसकर जैतून का तेल मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं।
एलोवेरा जेल
इसे शू बाइट वाली कटी हुई त्वचा पर लगाने से जलन कम होगी। यह जेल त्वचा को ठंडक देने का कारगर उपाय होता है।
पेट्रोलियम जेली
आप नए जूते पहनने से पहले पैर में पेट्रोलियम जेली लगा सकते हैं। इससे पैर सॉफ्ट हो जाएंगे और कट लगने का खतरा कम होगा।
हल्दी
हल्दी और नीम के पेस्ट लगाने से आपको आराम मिल सकती है। इसमें एंटी-बायोटिक गुण होते हैं। यह घाव में संक्रमण नहीं होने देते।
शू बाइट से राहत पाने के लिए ये तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें onlymyhealth.com