चाय तो हम रोज पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा चाय पीना शरीर में आयरन को कम कर सकता है? जानिए कैसे।
चाय में क्या होता है?
चाय में टैनिन और पॉलीफेनॉल नामक तत्व होते हैं। ये तत्व आयरन को शरीर में पूरी तरह से अवशोषित नहीं होने देते।
दो तरह के आयरन
शरीर में दो तरह का आयरन होता है, हीम और नॉन-हीम। चाय खासकर नॉन-हीम आयरन को रोकती है, जो सब्जियों, दालों और अनाज से मिलता है।
NIH की रिसर्च क्या कहती है?
NIH (National Institutes of Health) की स्टडी के मुताबिक, चाय में मौजूद तत्व नॉन-हीम आयरन के अवशोषण को 60% तक कम कर सकते हैं, खासकर जब चाय भोजन के साथ पी जाए।
खाने के साथ चाय न पिएं
अगर आप भोजन के साथ या तुरंत बाद चाय पीते हैं, तो आपकी बॉडी खाने से मिलने वाला आयरन अच्छे से सोख नहीं पाती।
रोजाना कितनी चाय पीना ठीक है?
एक या दो कप चाय दिन में पीना ज्यादा असर नहीं करता, लेकिन अगर आप दिन में 4-5 कप या उससे ज्यादा चाय पीते हैं, तो यह आयरन की कमी का कारण बन सकता है।
चाय कब पीनी चाहिए?
अगर चाय पीनी है, तो भोजन के एक से दो घंटे बाद पीना सबसे बेहतर रहता है। इससे आयरन के अवशोषण में रुकावट कम होगी।
कैसे बचें आयरन की कमी से?
आयरन से भरपूर चीजें जैसे पालक, चुकंदर, गुड़, अनार और दालें खाएं। साथ में विटामिन C वाले फलों जैसे नींबू या संतरा का सेवन करें, जो आयरन को सोखने में मदद करते हैं।
चाय छोड़नी नहीं है, लेकिन संतुलन जरूरी है। सही समय और सही मात्रा में चाय पीने से आप स्वाद भी ले सकते हैं और सेहत भी बचा सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com