शार्प जॉलाइन के लिए बैठकर करें ये 5 फेशियल एक्‍सरसाइज

By Himadri Singh Hada
14 Dec 2024, 12:30 IST

शार्प और डिफाइन्ड जॉलाइन पाने के लिए फेशियल एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होती है। ये एक्सरसाइज चेहरे के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत करती हैं, जिससे चेहरा ज्यादा आकर्षक, टोन्ड और यंग दिखाई देता है।

फेश‍ियल एक्सरसाइज

यहां कुछ आसान फेश‍ियल एक्सरसाइज दी गई हैं, जिन्हें आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज से आप अपनी जॉलाइन को बेहतर बना सकते हैं।

किसिंग फेस एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए होंठों को ऐसे पर्स करें जैसे किस कर रहे हों। फिर इसे 5-10 सेकंड होल्ड करें। इसके बाद सामान्य स्थिति में आएं। यह जॉलाइन और गर्दन टोन करता है।

'ओ' शेप एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए होठों को 'O' शेप में बनाएं और जॉलाइन पर हल्का तनाव महसूस करें। इसे 10 सेकंड तक होल्ड करें और 10-15 बार दोहराएं।

बैलून फेस एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए गहरी सांस लें और मुंह को बैलून की तरह फुलाएं। इसे 5-10 बार करें। यह चेहरे की चर्बी कम करके त्वचा को टोन करता है।

जॉलाइन स्लाइड्स

मुंह बंद रखें और जबड़े को बाईं और दाईं ओर स्लाइड करें। इसे 10-15 बार दोहराएं। यह जॉलाइन को डिफाइन्ड बनाता है।

च्युइंग मोशन एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए मुंह बंद करके चबाने की नकल करें। इसे 20-30 बार करें। यह चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत और त्वचा को कसने में मदद करता है।

मांसपेशियों को करती हैं टोन

यह सभी एक्सरसाइज चेहरे की मांसपेशियों को टोन करके डबल चिन कम करने में मदद करती हैं। नियमित अभ्यास करने से चेहरा यंग, शार्प और डिफाइन्ड दिखने लगता है।

आसान एक्सरसाइज

इन एक्सरसाइज को कहीं भी, कभी भी बैठे-बैठे आसानी से किया जा सकता है। रोजाना 10 मिनट इन एक्सरसाइज को करके आप परफेक्ट जॉलाइन पा सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com