पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर की वजह बनती हैं ये 6 आदतें

By Aditya Bharat
21 May 2025, 12:30 IST

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों के प्रोस्टेट ग्लैंड में होता है। इसमें सेल्स असामान्य रूप से तेजी से बढ़ते हैं, जिससे पेशाब और यौन स्वास्थ्य में समस्याएं आती हैं। आइए ओंकोलॉजिस्ट डॉ. मनीष शर्मा से जानें किन वजहों से प्रोस्टेट कैंसर की समस्या होती है।

मोटापा है मुख्य कारण

मोटापा प्रोस्टेट कैंसर का सबसे बड़ा जोखिम कारक है। इससे हार्मोनल असंतुलन होता है जो कैंसर सेल्स के विकास को बढ़ावा देता है।

फैमिली हिस्ट्री का प्रभाव

अगर परिवार में किसी को प्रोस्टेट कैंसर हुआ है, तो आगे की पीढ़ी को इसका खतरा ज्यादा होता है, खासकर 60 साल से पहले डायग्नोस होने पर।

जीन्स और म्यूटेशन

BRCA1 और BRCA2 जीन म्यूटेशन प्रोस्टेट कैंसर की संभावना को बढ़ाते हैं। यही जीन ब्रेस्ट और ओवेरियन कैंसर के लिए भी जिम्मेदार होते हैं।

स्मोकिंग और अल्कोहल

जो पुरुष ज्यादा स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन करते हैं, उनमें प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम सामान्य से कई गुना ज्यादा होता है।

फिजिकल एक्टिविटी की कमी

व्यायाम की कमी और निष्क्रिय जीवनशैली प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ाती है। एक्टिव रहना शरीर को कैंसर से बचाने में मदद करता है।

उम्र का बढ़ना

50 साल की उम्र के बाद प्रोस्टेट कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ता है। इसलिए इस उम्र के बाद रेगुलर स्क्रीनिंग जरूरी हो जाती है।

गलत खानपान

फैटी और प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा सेवन शरीर में सूजन और हार्मोनल बदलाव लाता है, जिससे प्रोस्टेट कैंसर की आशंका बढ़ जाती है।

स्वस्थ खानपान, नियमित व्यायाम, स्मोकिंग और अल्कोहल से दूरी रखकर प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com