तांबे के बर्तन से मालिश करने से क्या होता है?

By Priyanka Sharma
20 Dec 2024, 11:20 IST

तांबे के बर्तन में बहुत से तत्व पाए जाते हैं। इसमें पानी पीने और खाना खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। साथ ही इससे मालिश करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए दिल्ली के रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट और हेल्थ एक्सपर्ट सिद्धार्थ एस. कुमार से जानें इसके फायदों के बारे में -

शरीर को डिटॉक्स करे

तांबे के बर्तन में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इससे मालिश करने से शरीर को टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

सूजन कम करे

तांबे के बर्तन से शरीर की सूजन को कम करने और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है। इससे गठिया की समस्या में भी फायदा होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

तांबे के बर्तन से मालिश करने से स्किन की कोशिकाओं को उत्पन्न करने, झुर्रियों को कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है।  

स्ट्रेस कम करे

तांबे के बर्तन से मालिश करने से मांसपेशियों और नसों को शांत करने में मदद मिलती है, जिससे स्ट्रेस और चिंता कम होती है।

शरीर को एनर्जी दे

तांबे के बर्तन से मालिश करने से शरीर में एनर्जी बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे मानसिक और शारीरिक थकान को दूर करने में मदद मिलती है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे

तांबे के बर्तन से मालिश करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, मांसपेशियों के दर्द और थकान को दूर करने में मदद मिलती है।

कैसे करें तांबे के बर्तन से मालिश?

मालिश करे लिए तिल या नारियल का तेल ले लें। अब तांबे के बर्तन को हल्का गर्म करें। तांबे के बर्तन के किनारे पर तेल लगाएं और फिर इसे हल्के हाथ से स्किन पर सर्कुलर मोशन घुमाएं। इससे पैर, पीठ और कंधों पर मालिश की जा सकती है। इसके बाद गर्म पानी से नहा लें।

तांबे के बर्तन से मालिश करने से लेख में बताए गए लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com