गिलोय किन समस्याओं में काम आती है?

By Himadri Singh Hada
26 May 2025, 16:00 IST

गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है और बार-बार सर्दी-खांसी या वायरल बुखार होने पर बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

एनर्जी बूस्टर

जिन लोगों को अक्सर थकान, कमजोरी और काम में मन नहीं लगता, उनके लिए गिलोय एक नैचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह काम करती है और शरीर को फिर से एक्टिव बनाती है।

नैचुरल दवा

इम्यून सिस्टम कमजोर होने से होने वाली बीमारियों से लड़ने के लिए गिलोय एक नैचुरल दवा की तरह काम करती है।

एलर्जी

जिन लोगों को बार-बार एलर्जी होती है, उनके लिए गिलोय का नियमित सेवन श्वसन तंत्र को मजबूत बनाता है और सूजन को कम करता है।

शरीर से टॉक्सिन्स निकालना

गिलोय शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे त्वचा में निखार आता है और पिंपल्स, मुंहासे जैसी समस्याओं में धीरे-धीरे सुधार दिखता है।

पाचन शक्ति में सुधार

गिलोय पेट की पाचन शक्ति को सुधारती है और गैस, कब्ज या अपच की समस्या में राहत दिलाने में मदद करती है, जिससे पेट हल्का और साफ महसूस होता है।

डेंगू और मलेरिया

डेंगू और मलेरिया जैसे बुखारों में गिलोय का काढ़ा पीने से प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ती है और शरीर की रिकवरी तेज होती है। इसलिए, डॉक्टर भी इसका सेवन सलाह देते हैं।

सूजन और दर्द में आराम

जो लोग जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, उनके लिए गिलोय सूजन और दर्द को कम करने में असरदार होती है और शरीर को अंदर से राहत देती है।

गिलोय मानसिक तनाव, नींद की कमी और चिंता को दूर करने में मदद करती है, जिससे दिमाग शांत रहता है और नींद अच्छी आती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com