Expert

दिल की सूजन से छुटकारा दिलाएंगे ये 6 नैचुरल उपाय

Tips To Reduce Heart Inflammation: दिल की सूजन से हार्ट फेलियर, अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जानें दिल की सूजन कम करने के उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
दिल की सूजन से छुटकारा दिलाएंगे ये 6 नैचुरल उपाय

Tips To Reduce Heart Inflammation: दिल में सूजन, जिसमें मेडिकल भाषा में "मायोकार्डिटिस" कहा जाता है, हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है। इस स्थिति में मायोकार्डियम यानी हृदय की मांसपेशियों और टिश्यू में सूजन हो जाती है। अगर समय रहते इसका उपचार नहीं किया जाता है, तो यह हार्ट फेलियर, अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। इसके अलावा यह हार्ट की अन्य समस्याएं जैसे दिल की धड़कन सामान्य से तेज, अनियमित हार्ट बीट, सडन कार्डियक  डेथ और अरेस्ट का कारण भी बन सकती है। इसलिए समय रहते इसका उपचार किया जाना बहुत जरूरी है। दिल में सूजन होने पर आपको सीने में दर्द, सीने में जलन, तकलीफ, बहुत अधिक थकान, बेचैनी जैसे संकेत और लक्षण देखने को मिल सकते हैं।  

आमतौर पर इस तरह के संकेत दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कुछ घर पर कुछ सरल टिप्स को फॉलो करके भी आप दिल की सूजन और हृदय रोगों के जोखिम को कम कर सकते हैं? अब सवाल यह उठता है कि आप दिल की सूजन को करने के लिए क्या कर सकते हैं या क्या कदम उठा सकते हैं, इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने शारदा हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा- कार्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ सुभेंदु मोहंती (Dr. Subhendu Mohanty) से बात की। इस लेख में हम आपको दिल में सूजन कम करने के 6 उपाय (heart me sujan kam karne ke upay) बता रहे हैं।

heart me sujan kam karne ke upay

दिल की सूजन कम करने के उपाय- Tips To Reduce Heart Inflammation

1. स्मोकिंग से सख्त परहेज करें

स्मोकिंग हृदय रोगों के बड़े जोखिम कारकों में से एक है। जब आप स्मोकिंग करते हैं, तो  इससे आपकी धमनियां सख्त हो जाती हैं। साथ ही यह सीआरपी के स्तर को भी बढ़ाता है। सिगरेट के धुएं में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स सूजन और हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ाते हैं, कई अन्य पुरानी, सूजन संबंधी बीमारियों का कारण बनती है, जो कोरोनरी और अन्य धमनियों को ब्लॉक करती हैं।

2. नियमित एक्सरसाइज जरूर करें

अगर आप बिना दवाओं के हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आपको सप्ताह में 4-5 दिन व्यायाम जरूर करना चाहिए।  आप पैदल चलना, दौड़ना, स्विमिंग और साइकलिंग जैसे सरल व्यायाम भी कर सकते हैं। लेकिन कोशिश करें कि कम से कम 30 मिनट व्यायाम जरूर करें। ऐसा करने से कोरोनरी हृदय रोग वाले लोगों में मृत्यु का जोखिम कम होता है, साथ ही सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।

इसे भी पढें: हार्ट हेल्थ चेक करने के लिए घर पर करें ये 5 सिंपल टेस्ट, जानें कैसे

3. वजन कंट्रोल रखें

जब आपका वजन बढ़ता है तो इसके साथ कई गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ता है। शरीर के अतिरिक्त वजन को कई गंभीर रोगों के लिए एक बड़ा जोखिम कारक माना जाता है, जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड आदि। इससे हृदय रोगों का जोखिम बढ़ता है। वजन को कंट्रोल रखने से दिल में सूजन कम करने में मदद मिलती है और दिल भी स्वस्थ रहता है।

4. चिंता और तनाव का प्रबंधन करें

चिंता, तनाव और अवसाद जैसी मानसिक स्थितियां शरीर में कार्टिसोल हार्मोन को जारी करने में योगदान देती हैं, जो हृदय सूजन को ट्रिगर करता है। इसलिए आप अपने तनाव को प्रबंधित रखने चाहिए, इसके लिए योग और मेडिटेशन का अभ्यास कर सकते हैं।

5.  पर्याप्त नींद लें

नींद हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। अगर आप अपने दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको 7-8 घंटे की अच्छी और पर्याप्त नींद लेने की जरूरत है।

इसे भी पढें: दिल में सूजन होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, जानें बचाव के उपाय

6. स्वस्थ आहार लें

स्वस्थ, संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने से आपक संपूर्ण स्वास्थ्य ठीक रहता है। इसलिए हमेशा स्वस्थ भोजन करें। जंक, प्रोसेस्ड, तला-भुना, पैकेट बंद फूड्स से सख्त परहेज करें। क्योंकि ये शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं, साथ ही हाई बीपी का भी कारण बनते हैं, जो हृदय रोग के जोखिम कारक हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

हार्ट हेल्थ चेक करने के लिए घर पर करें ये 5 सिंपल टेस्ट, जानें कैसे

Disclaimer