त्वचा को खूबसूरत बनाने के साथ ही आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है गेंदा, जानें अन्य फायदे

केलैन्डयुला जिसे हिंदी में गेंदा कहा जाता है सेहत और खूबसूरती दोनों बढ़ाने के लिए कारगर होता है, जानें इसके फायदों के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा को खूबसूरत बनाने के साथ ही आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है गेंदा, जानें अन्य फायदे

केलैन्डयुला जिसे मेरीगोल्ड और हिंदी में गेंदा कहा जाता है वो एक खूबसूरत पौधा होता है। गेंदे के फूल तो आप सबने देखे होगें। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये ही गेंदा यानि केलैन्डयुला सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है? गेंदे की कई प्रजातियां पाई जाती है और इसका इस्तेमाल एक हर्ब यानि की जड़ी-बूंटी की तरह किया जाता है। गेंदे में क्या कुछ गुण होते हैं और ये कैसे शरीर के लिए फायदेमंद होता है, आइए हम आपको बताते हैं।

genda

घावों को ठीक करता है

गेंदे का तेल भी निकाला जाता है। इसके तेल में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं इसलिए यह घावों, सूजन आदि को ठीक करने में मददगार होता है। गेंदे के तेल को खरोंच, कीड़े के काटने और चोट पर लगाने से घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं।

आंखों के लिए होता है फायदेमंद

आपको बता दें कि आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए बीटा-कैरोटीन काफी फायदेमंद होता है। गेंदा बीटा-कैरोटीन का अच्छा स्रोत होता है इसलिए यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ेंः 100 में से 90 लोग नहीं जानते होंगे 'हल्दी वाले दूध' की ये खास बात, एक्सपर्ट से जानें दूध पीने का सही तरीका

त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है

2012 में किए गए एक रिसर्च के अनुसार गेंदे के तेल में SPF गुण पाए जाते हैं। इसलिए गेंदे से बने तेल और क्रीम का उपयोग सनस्क्रीन के तौर पर किया जा सकता है। यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है।

सूजन कम करता है

चोट लगने के कारण सूजन आने की समस्या पैदा हो जाती है लेकिन गेंदे के तेल में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं। इसलिए गेंदे का तेल सूजन कम करता है वहीं गठिया की समस्या में गेंदे की चाय पीना काफी फायदेमंद रहता है।

त्वचा को बनाता है खूबसूरत 

गेंदे का तेल आपकी त्वचा की खूबसूरती को पूरी तरह निखारता है। एक रिसर्च बताता है कि गेंदे की क्रीम त्वचा को हाइड्रेट करती है साथ ही इसका इस्तेमाल करने से त्वचा संबंधी बीमारियां जैसे एक्जिमा और सोरायसिस आदि से भी निज़ात मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः फटी एड़ियों को ठीक करेगा संतरे के छिलके और ब्राउन शुगर का स्क्रब, एक्सपर्ट से जानें स्क्रब बनाने का तरीका

stress

तनाव को कम करता है

गेंदे के तेल में सूदिंग गुण होते हैं। इसकी खूशबू भी काफी अच्छी होती है। इसको सिर पर लगाने या फिर पानी में इसकी कुछ बूंदे मिलाकर सूंघने से तनाव कम होता है।

ऐंठन के दर्द से छुटकारा दिलाता है

गेंदे में एंटी स्पास्मोडिक गुण पाए जाते हैं इसलिए यह किसी भी तरह के दर्द और ऐंठन को कम करने में कारगर होता है। अगर गेंदे के तेल को ऐंठन वाली जगह पर लगाया जाता है तो दर्द से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द से भी गेंदे का तेल राहत दिलाता है।

मुंह को रखता है स्वस्थ 

गेंदे के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं इसलिए यह बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। गेंदे के तेल का इस्तेमाल करने से त्वचा से तो मुंहासे दूर होते ही हैं साथ ही यह मुंह के स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा होता है ये ही कारण है कि आजकल टूथ पेस्ट, शैंपू, साबुन और माउथ वॉश को बनाने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।

(written by: अंशिका)

Read More Articles On Miscellaneous In Hindi

Read Next

100 में से 90 लोग नहीं जानते होंगे 'हल्दी वाले दूध' की ये खास बात, एक्सपर्ट से जानें दूध पीने का सही तरीका

Disclaimer