अजवाइन और सरसों तेल के इस्तेमाल से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। हम में अधिकतर लोग अपने किचन में अजवाइन और सरसों तेल का इस्तेमाल करते हैं। इससे पाचन दुरुस्त होता है। साथ ही आपके खाने का स्वाद भी बढ़ता है। इसके अलावा अजवाइन और सरसों तेल के इस्तेमाल से शरीर की कई परेशानी दूर होती है। अजवाइन और सरसों तेल का इस्तेमाल खाने के अलावा कई अन्य तरीकों से किया जा सकता है। आयुर्वेद में भी शरीर की कई समस्याओं से राहत पाने के लिए अजवाइन और ससों तेल का इस्तेमाल होता है। आज हम इस लेख में अजवाइन और सरसों तेल के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं अजवाइन और सरसों तेल के फायदों के बारे में-
अजवाइन और सरसों तेल के फायदे
सर्दी-खांसी से दिलाए राहत
अजवाइन और सरसों तेल के इस्तेमाल से सर्दी-खांसी की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसमें कई तरह के गुण होते हैं, जो जुकाम से राहत दिला सकते हैं। सरसों के तेल में सेलेनियम और मैग्नेशियम होता है। वहीं, अजवाइन एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो खांसी और जुकाम को दूर कर सकता है।
इसे भी पढ़ें - अलसी अजवाइन और जीरा पाउडर का मिश्रण देता है ये 5 लाभ, जानें सेवन का तरीका
टॉप स्टोरीज़
जोड़ों में दर्द से राहत
सरसों तेल और अजवाइन का इस्तेमाल करने से जोड़ों में दर्द की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए सरसों तेल को गर्म करें। इसमें थोड़ा सा अजवाइन और लहसुन की कुछ कलियां डालकर गर्म करें। इस तेल से जोड़ों की मालिश करने से आपको काफी आराम मिलेगा।
बालों को बनाए घना
अजवाइन और सरसों तेल का मिश्रण बालों के लिए भी काफी हेल्दी माना जाता है। यह बालों की ग्रोथ को बेहतर करता है। साथ ही इससे आपके बाल काले भी हो सकते हैं। इसके लिए सरसों तेल में 1 से 2 चम्मच अजवाइन को डालकर छोड़ दें। इसके बाद इस तेल को नियमित रूप से अपने बालों में लगाएं। इस तेल को बालों में लगाने से बालों की परेशानी दूर हो सकती है।
पाचन को रखे दुरुस्त
खाने में अजवाइन और सरसों तेल का तड़का पाचन को दुरुस्त रखने में आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, अजवाइन में पाचन शक्ति को मजबूत करने का गुण होता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है।
डायबिटीज रोगियों के लिए हेल्दी
अजवाइन और सरसों तेल का इस्तेमाल डायबिटीज कंट्रोल हो सकता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही इससे डायबिटीज में होने वाली अन्य परेशानी को दूर कर सकता है।
सूजन करे कम
स्किन की सूजन को कम करने के लिए अजवाइन और सरसों तेल का इस्तेमाल करें। सरसों तेल और अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो सूजन को कम कपने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही यह स्किन रैशेज और जलन को भी शांत करता है।
यूरिक एसिड की परेशानी से राहत
सूजन एसिड की समस्या बढ़ने पर अजवाइन और सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप यूरिक एसिड के दौरान होने वाली सूजन, लालिमा को कम कर सकते हैं।
बच्चों के लिए फायदेमंद
अजवाइन और सरसों तेल से बच्चों की मालिश करने से काफी लाभ होता है। इससे कफ की परेशानी दूर होती है। साथ ही उनका मसल्स ग्रोथ भी बेहतर हो सकता है। इसके अलावा इस तरह के तेल से बच्चों की मालिश करने से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।
अजवाइन और सरसों तेल का मिश्रण शरीर के लिए काफी हेल्दी होता है। इसका इस्तेमाल खाने से लेकर लगाने तक किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें।