बहुत ज्यादा मसालेदार और तला-भूना खाने से शरीर को नुकसान तो पहुंचता ही है साथ ही इसका पहला दुष्प्रभाव आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है। एसिडिटी, फूड एलर्जी, फूड पॉइजनिंग, डायरिया आदि के साथ-साथ पेट में जलन की समस्या भी इससे पैदा हो सकती है। हालांकि पेट में जलन के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। इस जलन को शांत करने के लिए आप कुछ स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ पेय पदार्थों के बारे में जो कि पेट की जलन को शांत करने के लिए उपयोगी होते हैं।
सौंफ
सौंफ के नियमित सेवन से पेट और कब्ज की शिकायत नहीं होती। इसके लिए सौंफ को मिश्री के साथ पीसकर चूर्ण बना लें और लगभग 5 ग्राम चूर्ण को सोते समय गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे गैस व कब्ज की समस्या सहित पेट की सभी समस्या दूरी होगी। इसके अलावा सौंफ का पानी भी पी सकते हैं।
गाजर
गाजर सेहत के लिए फायदेमंद होती है इसका जूस ना सिर्फ शरीर के लिए फायदेमंद होता है ब्लकि पेट की जलन को कम करने के लिए भी उपयोगी होता है। गाजर और पुदीने को मिलाकर उसका रस पीना सेहत के लिए लाभकारी होता है।
चुकंदर
चुकंदर का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं साथ ही इनमें सूदिंग प्रोपर्टीज भी होती हैं। इसका सेवन करने से पेट में दर्द में जलन कम हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं आयुर्वेदिक दर्द निवारक बाम, 5 मिनट में हर दर्द से मिलेगा छुटकारा
पालक
इस जूस में पोषक तत्व होते हैं जो कि शरीर के लिए लाभकारी होते हैं साथ ही पाचन तंत्र पर सूदिंग इफेक्टस डालते हैं। पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए पालक, सैलेरी और पुदीने की पत्तियों को मिलाकर जूस बनाएं और दिन में दो बार इसका सेवन करें।
इसे भी पढ़ें: खून की कमी और गंदगी को साफ करता है करौंदे का जूस, ऐसे करें सेवन
पुदीना
पुदीने में मिन्थॉल होता है जो कि ठंडक देता है। पुदीने का जूस पेट की जलन को शांत करने के लिए फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए पुदीने को पीसकर उसका रस निकाल लें और उसमें शहद व नींबू मिलाकर पी सकते हैं। इसका सेवन करने से पेट की जलन और जी-मिचलाने की समस्या शांत होती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home remedies In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version