Doctor Verified

रेटिनल डिटेचमेंट की समस्या से जूझ रहे हैं AAP सांसद राघव चड्डा, सर्जरी के लिए जाएंगे ब्रिटेन,जानें इस बारे में

डॉ. महिपाल सिंह का कहना है कि रेटिनल डिटैचमेंट एक ऐसी स्थिति है जिसमें आंखों का पिछला हिस्सा रेटिना से अलग होने लगता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रेटिनल डिटेचमेंट की समस्या से जूझ रहे हैं AAP सांसद राघव चड्डा, सर्जरी के लिए जाएंगे ब्रिटेन,जानें इस बारे में

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आंखों से जुड़ी एक गंभीर स्थिति से जूझ रहे हैं। इस समस्या का इलाज करवाने के लिए जल्द ही राघव चड्ढा ब्रिटेन जाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा रेटिना डिटेचमेंट के लिए  (Raghav Chadha Retinal Detachment) ब्रिटेन जाने वाले हैं। रेटिना डिटेचमेंट आंखों से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है। इसमें व्यक्ति को तुरंत सर्जरी की जरूरत होती है। वरना स्थिति बिगड़ सकती है और व्यक्ति की आंखों की रोशनी तक जा सकती है। राघव चड्ढा द्वारा इस सर्जरी (Raghav Chadha Eyes Issue) को करवाने की खबर आने के बाद लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं। रेटिना डिटेचमेंट (Retinal Detachment) क्या है और यह सर्जरी आंखों की किन बीमारियों में करवाई जाती है, इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने नई दिल्ली के सेंटर फॉर साइट के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. महिपाल सिंह सचदेव से बात की।

क्या है रेटिना डिटैचमेंट?- What is Retinal Detachment

डॉ. महिपाल सिंह का कहना है कि रेटिनल डिटैचमेंट एक ऐसी स्थिति है जिसमें आंखों का पिछला हिस्सा रेटिना से अलग होने लगता है। इस स्थिति में रेटिना में खून का संचार कम होने लगता है। अगर यह स्थिति ज्यादा दिनों तक रहे व्यक्ति के आंखों की रोशनी जा सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि रेटिनल डिटैचमेंट में पहले धीरे-धीरे आंखों के सामने अंधेरा छाने लगता है।

रेटिना डिटैचमेंट के लक्षण- Retinal Detachment Systomps in Hindi

  • डॉक्टर का कहना है कि रेटिना डिटैचमेंट का पहला लक्षण आंखों से धुंधला दिखाई देना है।
  • इसके अलावा इस स्थिति में आंखों के सामने कुछ आकृतियां तैरती हुई भी नजर आ सकती है।
  • इसके बाद स्थितियां बदलती हैं और आंखों के सामने धीरे-धीरे अंधेरा होने लगता है।
  • आंखों के सामने अंधेरा होने के कुछ वक्त बाद ही व्यक्ति की आंखों की रोशनी तक जा सकती है।

इसे भी पढ़ेंः Celeb Hair Care: जया बच्चन ने खोला अपने लंबे बालों का राज, बताया- लगाती हैं घर पर बना ये स्पेशल तेल

Raghav-Chadha-ins1

रेटिना डिटैचमेंट होने का मुख्य कारण क्या है?

रेटिनल डिटैचमेंट होने की मुख्य वजह उम्र की वजह से होती है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ व्यक्ति की आंखों को फ्लूड जिसे मेडिकल की भाषा में विट्रियस जेल कहा जाता है, वह कम होने लगता है। जब फ्लूड कम होता है तो आंखों का आकार बदलता है और रेटिना पर गहरा प्रभाव डालता है। कई बार इसकी वजह से आंखों की रेटिना फट भी सकती है। इस स्थिति में व्यक्ति को तुरंत सर्जरी की जरूरत पड़ती है।

कैसे चलता है रेटिना डिटैचमेंट का पता?

किसी व्यक्ति की आंखों का पिछला हिस्सा रेटिना से अलग हो रहा है या नहीं इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर दो तरह के टेस्ट करते हैं।

रेटिना की जांच : इस जांच में डॉक्टर द्वारा व्यक्ति की आंखों में टॉर्च या एक खास तरह के उपकरण से रोशनी जाली जाती है। इससे आंसू आना, आंखों में जलन और आंखों में पानी आता है या नहीं इसकी जानकारी मिलती है। रेटिना की जांच के बाद ही डॉक्टर इलाज के आगे का प्रोसेस शुरू करते हैं।

अल्ट्रासाउंड इमेजिंग: कई बार रेटिना डिटैचमेंट में लोगों की आंखों से ब्लीडिंग की समस्या भी देखने को मिलती है। इस स्थिति में डॉक्टर मरीज को अल्ट्रासाउंड इमेजिंग टेस्ट की सलाह देते हैं।

Raghav-Chadha-ins1

इसे भी पढ़ेंः फिट रहने के लिए ये डेली रूटीन फॉलो करती हैं एक्ट्रेस मीरा देवस्थले, खुद बताया अपना फिटनेस सीक्रेट

रेटिनल डिटैचमेंट का इलाज क्या है?

डॉक्टर का कहना है कि रेटिनल डिटैचमेंट को ठीक करने के लिए सर्जरी का ही ऑप्शन बेस्ट है। दवा या किसी थेरेपी के जरिए रेटिना डिटैचमेंट को ठीक नहीं किया जा सकता है।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

Thyroid: क्या थायराइड पूरी तरह ठीक हो सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer