
मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को पहाड़ बहुत आकर्षित करते हैं। आमतौर पर पहाड़ी इलाकों में जीवन ज्यादा शांत, प्रकृति के ज्यादा नजदीक और सादा होता है। यही कारण है कि पहाड़ के वातावरण की तरह ही यहां का खानपान में भी प्रकृति का स्थान ज्यादा खास होता है। पहाड़ों पर उगने वाले पेड़, पौधों, बीजों, फलों, सब्जियों और नट्स, फलियों आदि की मदद से पहाड़ी लोग विशेष पहाड़ी रेसिपीज बनाते हैं। इन पहाड़ी डिशेज में नैचुरल इंग्रीडिएंट्स होने के कारण ये सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। वहीं सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए भी पहाड़ों पर ढेर सारी स्पेशल डिशेज खाई जाती हैं। पहाड़ी खाने की रेसिपी या स्वाद, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों तक अलग-अलग होते हैं (Health Benefits of Eating Hilly Food)। ये खास स्पेशल पहाड़ी डिशेज शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। आज हम आपको पहाड़ी क्षेत्रों में पकने वाली कुछ खास प्रकार की डिशेज के विषय में बताएंगे। स्वाद से भरपूर यह डिशेज बनाने में भी काफी आसान है।
चैनसो (Garhwali Food Chainsoo)
आपको इसका नाम सुनने में अजीब जरुर लग सकता है। चैनसो गढ़वाल क्षेत्र की काफी पसंद की जाने वाली उड़द की दाल है। इसे काले चने की दाल के साथ बनाया जाता है। ये हाई प्रोटीन डाइट है, जिसकी वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में लगभग हर घर में यह दाल बनाई जाती है। इसके साथ यहां पर चावल खाए जाते हैं, जिसे भात कहते हैं। एक बार आप इस दाल की रेसिपी को ट्राई जरुर करें।
इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर और पायरिया का रामबाण इलाज है 'पहाड़ी नीम' या टेमरू (तिमूर), जानें इसके 5 फायदे
बबरु (Pahadi Poori Babru)
सर्दियों के दिनों में इस डिश को काफी पसंद किया जाता है। इसे को थोड़े से नमक और तेल के साथ आटे को गूंथकर कचौड़ी की तरह डीप फ्राई करके बनाया जाता है और चाव से खाया जाता है। इस आटे में थोड़ा बेकिंग पाउडर मिला देंगे तो ये और भी फूला हुआ बनेगा। आप इसे काले चने की दाल के साथ खाएं। यह कुछ उसी तरीके की हैं जैसे कि हमारे उत्तरी भारत या पंजाब में छोटी-छोटी उतरवा पूरियां या दिल्ली की कचौड़ियां बनती हैं।
चना मद्रा (Delicious Chana Madra)
इस खास डिश को ख़ास तरह से पकाया जाता है। इस डिश को पहाड़ों की सिग्नेचर डिश के नाम से भी जाना जाता है। इसमें काबुली छोले या चने को गाढ़े दही की ग्रेवी में धीमी आंच में पकाया जाता है। इसमें इलायची, लौंग, हल्दी और जीरे जैसे मसाले मिलाए जाते हैं, जिसकी वजह से ये काफी हेल्दी, टेस्टी और बैलेंस्ड होती है। ये आपको जरुर पसंद आएगी।
सिड्डू (Steamed Siddu)
इसे पहाड़ों की रोटी के नाम से जाना जाता है। सर्दियों के दिनों में वहां के लोग इसे खुद को गर्म रखने के लिए चाय के साथ खाते हैं। इसे मैदे, खमीर और नमक के साथ बनाया जाता है। इसमें मिठाई भरी जाती है। जिससे इसका टेस्ट और भी बढ़ जाता है। इसे मसाला चाय के साथ खाएंगे तो आपको ज्यादा आनंद आएगा।
शकुली (Pahadi-Papad)
क्या आप पहाड़ी स्टाइल वाले पापड़ को ट्राई करना चाहते हैं तो, एक बार शकुली को जरुर आजमाएं। इसे आटे, नमक पानी और तेल के मिश्रण से तैयार करके उबाला जाता है। फिर दो से तीन दिनों तक धूप में सूखने के लिए छोड़ दिया जाता है। धूप से कुरकुरे हुए पापड़ बन कर तैयार हो जाते हैं।
आलू पालडा (Palda Keeps You Warm)
आलू को प्याज और मलाई की ग्रेवी के साथ पकाकर दही और पिसे हुए चावल के साथ खाया जाता है। इसमें लौंग, दालचीनी, जीरा और इलायची जैसे मसालों के सही तालमेल के साथ तैयार किया जाता है। सर्दियों के दिनों में ये रेसिपी शरीर को गर्म रखती है और ठंड से बचाती है।
चम्बा-स्टाइल फ्राइड फिश (Besan-Fried Fish)
इसमें मछली को गहरा सुनहरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है। इसमें ताज़ी मछली को अदरक, लहसुन, हरी धनिया, हल्दी और लाल मिर्च जैसे मसालों के साथ बेसन में लपेटकर तैयार करते हैं।
पहाड़ी मुर्ग (Tender Chicken)
इस डिश को पहाड़ों में कुछ अलग ढंग से बनाया जाता है। इसमें टेंडर चिकन को दूध और दही में पकाया जाता है। जिसमें धनिया, अदरक, लहसून, इलायची, सौंफ, दालचीनी जैसे कई मसाले शामिल होते हैं। सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है यह डिश।
इसे भी पढ़ें: दिल से लेकर लिवर को स्वस्थ रखता है पहाड़ी बुरांश का जूस, जानें 5 फायदे
कौफुली (Tasty Kafuli)
शायद आप सिर्फ पालक पनीर ही जानते होंगे। लेकिन पहाड़ों में इसी तरह की एक और बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है कौफुली। पहाड़ों पर अक्सर पालक और मेथी के पत्तों से बनी स्वादिष्ट हरी करी वाली कौफुली को लोहे के पैन में तैयार किया जाता है और करी का हरा रंग बना रहे इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है।
सर्दियों के मौसम में एक अच्छा और हेल्दी खाना सबसे अच्छा माना जाता है। ये कुछ ऐसे पहाड़ी व्यंजन हैं जिन्हें खाने से न सिर्फ पोषण वरन् स्वाद भी मिलेगा और आप सर्दियों में बिमारियों से बचे रहेंगे।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version