मासिक धर्म के दर्द को दूर करने समेत इन 7 चीजों में फायदेमंद है नाक और कान छिदवाना, जानें इसके फायदे

ग्रामीण भारत और भारत के कई हिस्सों में कान और नाक छिदवाना एक आम प्रक्रिया है और इसे कई जगह पर एक फैशन स्टेटमेंट के रूप में देखा जाता है। विशेषकर यह आपके मस्तिष्क के विकास में मदद करता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मासिक धर्म के दर्द को दूर करने समेत इन 7 चीजों में फायदेमंद है नाक और कान छिदवाना, जानें इसके फायदे

नाक और कान छिदवाना आपके शरीर को अच्छा लुक देने से कहीं ज्यादा महत्व रखता है। वैदिक मान्यताओं के मुताबिक, नाक और कान छिदवाना महिलाओं के शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। ग्रामीण भारत और भारत के कई हिस्सों में कान और नाक छिदवाना एक आम प्रक्रिया है और इसे कई जगह पर एक फैशन स्टेटमेंट के रूप में देखा जाता है। विशेषकर यह आपके मस्तिष्क के विकास में मदद करता है। नाक और कान छिदवाना प्राचीन काल से होता चला आ रहा है। कुछ महिलाएं दर्द से राहत पाने के लिए अपने बाएं कान में नाक की बाली भी पहनती हैं। अगर आप भी नाक और कान छिदवाने के स्वास्थ्य लाभ से अंजान हैं तो हम आपको इससे होने वाले 7 फायदे बताने जा रहे हैं।


इस पेज पर:-


महिला का समग्र शक्ति का प्रतीक है नाक छिदवाना

आयुर्वेद के मुताबिक, नाक के बाई ओर छिदवाना महिलाओं के प्रजनन अंग से जुड़ा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि नाक के बाईं ओर छिदवाना महिला की समग्र जीवन शक्ति को बढ़ावा देता है।

बच्चे को जन्म देने के दौरान कम होता है दर्द

बाईं ओर नाक छिदवाने से बच्चे को जन्म देते वक्त होने वाले दर्द में कमी आती है। ग्रामीण भारत में ऐसी आम धारणा है कि ऐसा करने से बच्चे को आसानी से जन्म दिया जा सकता है।

मासिक धर्म में दर्द को कम करता है नाक छिदवाना

नाक की बाईं ओर छिदवाने और उसमें बाली पहनने से महिलाओं को मासिक धर्म में होने वाले दर्द में कमी आती है। नाक छिदवाने का यह सबसे बड़े स्वास्थ्य लाभ में से एक है।

इसे भी पढ़ेंः  अक्सर पैर दर्द रहने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें कैसे पाएं इस दर्द से राहत

मेंटल पॉवर बढ़ाने में मददगार

कान छिदवाना रक्त संचार को सुचारू रूप से चलाने में काफी फायदेमंद है। मस्तिष्क तक जब रक्त सही प्रकार से पहुंचेगा तो इससे स्मरण शक्ति को बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार कान छिदवाना

कान के बाहरी हिस्से में बीच की तरफ छिदवाने से इम्युनिटी बढ़ती है। इसलिए कान छिदवाना लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए फायदेमंद है। यह अनियमित मासिक धर्म की समस्या को भी दूर करता है।

इसे भी पढ़ेंः  खड़े होकर पानी पीने से किडनी और ह्रदय रोग का बढ़ जाता है खतरा, जानें पानी पीने का सही तरीका

स्पर्म पैदा करने में मददगार

पुरुषों के लिए कान छिदवाना उनमें स्पर्म पैदा करने में मदद करता है। भारतीय समुदाय में अधिकतर यहां तक की पुरुष भी कान छिदवाना पसंद करते हैं।

स्वस्थ कानों के लिए भी जरूरी कान छिदवाना

कान के छेद में एक्यूप्रेशर बिंदु को मास्टर सेंसर और मास्टर सेरेब्रल कहा जाता है। यह बिंदु सुनने की शक्ति बरकरार रखने में मदद करता है। कान छिदवाने से टिटनेस से छुटकारा पाने में भी मदद मिलती है।

Read More Articles On Miscellaneous in Hindi

यह विडियो भी देखें

Read Next

देर तक बैठकर काम करने से बढ़ रहीं हैं कई बीमारियां, डॉक्टर से जानें इनका कारण और बचाव के तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version