मानसून में खाएं ये 6 चीजें, स्वस्थ रहने के साथ इम्यून सिस्टम भी होगा मजबूत

मानसून में प्रतिरक्षा प्रणाली के कमजोर होने और अस्वास्थ्यकर आहार से पाचन संबंधी विकार जैसे कब्ज, पेचिश, अपच, उल्टी, फूड पॉइजनिंग आदि की समस्‍या हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में खाएं ये 6 चीजें, स्वस्थ रहने के साथ इम्यून सिस्टम भी होगा मजबूत

मानसून में प्रतिरक्षा प्रणाली के कमजोर होने और अस्वास्थ्यकर आहार से पाचन संबंधी विकार जैसे कब्ज, पेचिश, अपच, उल्टी, फूड पॉइजनिंग आदि की समस्‍या हो सकती है। इसके अलावा गैस्ट्रो आंत्र संक्रमण जैसे टाइफाइड, हैजा, मलेरिया, पीलिया और वायरल संक्रमण जैसे सर्दी और खांसी जैसी बीमारियों बहुत ही आम हैं। इसलिए हमें इस मौसम में अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

साफ पानी है सबसे जरूरी

इस मौसम में प्रदूषित पानी की अधिकता रहती है। इसलिए पानी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य विषेशज्ञ साफ पानी पीने की सलाह देते हैं। इसलिए मानसून में आप सिर्फ फिल्टर्ड और उबला हुआ पानी ही पियें। इसके अलावा आप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र से क्‍लोरीन की गोलियां लेकर उसे पानी में डाल सकते हैं। इससे भी पानी शुद्ध हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें : चाहिए अच्छा डाइजेशन, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें छोले

सलाद लें अधिक

भोजन के साथ सलाद का उपयोग अधिक से अधिक करें। सलाद का सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्‍त बनाये रखने में मदद करता है। ककड़ी, टमाटर, मूली, गाजर, पत्तागोभी, प्याज, चुकंदर आदि को सलाद में शामिल करें। इनमें प्राकृतिक रूप से मौजूद नमक हमारे लिए पर्याप्त होता है। ऊपर से नमक न डालें। साथ ही अंकुरित अनाज (जैसे मूंग, मोठ, चना आदि) तथा भीगी हुई दालों का भरपूर मात्रा में सेवन करें। अनाज को अंकुरित करने से उनमें उपस्थित पोषक तत्वों की क्षमता बढ़ जाती है। ये पचाने में आसान, पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं।

कच्चा नहीं होना चाहिए खाना

मानसून में शरीर भोजन को जल्दी नहीं पचा पाता है। और कच्‍चा या अधपका खाने का मतलब है, कई बीमारियों को दावत देना। इसलिए मानसून में अपने खाने को अच्‍छे से पकाकर खाना चाहिए। यहां तक कि सलाद भी नहीं खाना चाहिए।

प्याज और अदरक

इस मौसम में प्याज और अदरक का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। साथ ही भोजन में रेशेदार फलों का सेवन इस मौसम में लाभदायक रहता है। इसके अलावा नींबू के सेवन से विटामिन सी मिलता है और इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। और पुदीना के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। 

इसे भी पढ़ें : लिवर की गंदगी को साफ कर बीमारियां दूर करते हैं ये 7 हेल्‍दी फूड

फास्ट फूड को कहें 'नो'

वैसे तो मानसून में स्ट्रीट फूड से खुद को दूर रख पाना थोड़ा मुश्किल काम है। लेकिन फिर भी जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके इससे बचें। स्ट्रीट फूड में कई तरह के बैक्‍टीरिया होते हैं, जो बीमारियों को जन्म देते हैं। मानसून में ज्यादा तेल मसाला खाने से परहेज करना चाहिए। साथ ही खट्टी चीजे, इमली, अचार आदि भी नही खाना चाहिए। क्‍योंकि इससे शरीर में पानी की मात्रा में कमी आने की संभावना बढ़ जाती है। जबकि करेला, नीम, तुलसी, मेथी व हल्दी, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहयोग करती हैं।ऐसे

अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Article on Healthy Eating in Hindi

Read Next

कोलेस्ट्रॉल कम करना है तो खाएं ये 5 फल, दूर होंगी दिल की बीमारियां

Disclaimer