ओवरियन सिस्ट के इन 6 संकेतों को नजरअंदाज न करें महिलाएं, सामान्य लगते हैं लक्षण

ओवरियन सिस्ट यानी अण्डाशय में गांठ से बहुत सारी महिलाएं परेशान होती हैं। इस समस्या के इलाज में देरी होने पर ये बीमारी खतरनाक हो सकती है। मगर कई बार ओवरियन सिस्ट के लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि महिलाएं इन्हें समझ नहीं पाती हैं। इस रोग का खतरा 20 से 45 साल की महिलाओं को ज्यादा होता है। आइए आपको बताते हैं कि ओवरियन सिस्ट के किन लक्षणों को महिलाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
ओवरियन सिस्ट के इन 6 संकेतों को नजरअंदाज न करें महिलाएं, सामान्य लगते हैं लक्षण

ओवरियन सिस्ट यानी अण्डाशय में गांठ से बहुत सारी महिलाएं परेशान होती हैं। इस समस्या के इलाज में देरी होने पर ये बीमारी खतरनाक हो सकती है। मगर कई बार ओवरियन सिस्ट के लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि महिलाएं इन्हें समझ नहीं पाती हैं। आजकल बहुत सारी महिलाएं पॉलीसिस्टिक ओवरियन सिंड्रोम का शिकार हो रही हैं। ये आमतौर पर बहुत गंभीर बीमारी नहीं है, मगर इलाज के अभाव में ये गंभीर भी हो सकती है। इस समस्या में अण्डाशय की दीवार पर या अण्डाशय के अंदर छोटी-छोटी गांठ हो जाती हैं, जिनमें तरल पदार्थ भरा होता है। आमतौर पर ये हार्मोनल बदलावों के कारण होते हैं। इस रोग का खतरा 20 से 45 साल की महिलाओं को ज्यादा होता है। आइए आपको बताते हैं कि ओवरियन सिस्ट के किन लक्षणों को महिलाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

असामान्य खून निकलना

पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग आम बात है। मगर अगर आपको सामान्य दिनों में ब्लीडिंग होती है, तो सावधान हो जाना चाहिए और तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए। ये ओवरियन सिस्ट के संकेत हो सकते हैं।

पेशाब की समस्या

अगर आपको अचानक पेशाब लगे और कंट्रोल करना मुश्किल हो जाए, तो यह भी ओवरियन सिंड्रोम का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा कई महिलाओं को पेशाब के बाद जलन होती है, जिसका अर्थ यह है कि आपकी पेल्विक मसल्स कमजोर हो गई हैं। ऐसे में एक बार चिकित्सक से जरूर मिल लें।

इसे भी पढ़ें:- किट से प्रेग्नेंसी चेक करते समय रखें ये 5 सावधानियां, मिलेगा सही रिजल्ट

शारीरिक संबंध के दौरान दर्द

फिजिकल रिलेशन के दौरान दर्द का कारण वजाइना में सूजन या इंफेक्शन भी हो सकता है। लेकिन अगर यह समस्या आपको हर बार हो रही है, तो भी आपको एक बार चिकित्सक से संपर्क कर लेना चाहिए। ये भी पॉलीसिस्टिक सिंड्रोम के कारण हो सकता है, जिसमें अण्डाशय की बाहरी दीवार पर सिस्ट हो सकते हैं।

पेल्विक (पेट के निचले हिस्से) में दर्द होना

पेट के निचले हिस्से यानी पेल्विक एरिया में दर्द होना ओवरियन सिंड्रोम का सबसे महत्वपूर्ण लक्षण है। कई बार ये दर्द अन्य कारणों से भी हो सकता है। इसलिए अगर आपको इस हिस्से में 2 दिन से ज्यादा समय तक लगातार दर्द महसूस हो, तो तुरंत अपनी चिकित्सक से मिलें और जांच करवाएं।

इसे भी पढ़ें:- बच्चेदानी में गांठ होने पर मां बनने में आती है परेशानी, जानें क्या है इसका इलाज

मतली और उल्टी

जी मिचलाना और उल्टी होना सिर्फ प्रेग्नेंसी के ही लक्षण नहीं होते हैं। ये लक्षण शरीर में हार्मोनल बदलावों के कारण भी देखने को मिलते हैं। इसलिए उल्टी और मतली भी ओवरियन सिस्ट का लक्षण हो सकता है। अगर इस समस्या के साथ आपको अन्य लक्षण भी दिखाई देते हैं, तो चिकित्सक से जल्द से जल्द संपर्क करना जरूरी है।

पैर और कमर में लगातार दर्द होना

अक्सर काम से थक जाने के कारण महिलाओं को पैर और कमर में दर्द की शिकायत होती है। मगर ये ओवरियन सिस्ट के भी लक्षण हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको दर्द असामान्य लगे, या 1 दिन से ज्यादा ठहर जाए, तो डॉक्टर से मिलकर इसका कारण पूछ सकते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Women's Health in Hindi

 

Read Next

जापान में महिलाओं ने हाई हील्स के खिलाफ अभियान, जानिए कैसे बचें इससे

Disclaimer