केवल आपको चलना है... फिर अपनेआप कम हो जाएंगी 50% तक दिल की बीमारी से होने वाली मौतें

सप्ताह में केवल चार घंटे तक चलने से 65 से 74 उम्र के लोगों में दिल की बीमारियां कम हो सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
केवल आपको चलना है... फिर अपनेआप कम हो जाएंगी 50% तक दिल की बीमारी से होने वाली मौतें


शहरीकरण के दौर में लोगों का चलना और अन्य शारीरिक क्रियाएं कम हो गई हैं। जबकि ये शारीरिक क्रियाएं ही हमें कई सारी बीमारियों से बचाती हैं। अब हाल ही में हुए अध्ययन में इस बात की पुष्टि हुई है कि शारीरिक क्रियाएं जैसे की चलना और साइक्लिंग से 50% दिल की बीमारियां कम हो जाती हैं। खासकर 65 वर्ष से ऊपर वाले इंसान के लिए चलना वरदान साबित हो सकता है। अध्ययन के अनुसार 65 वर्ष की उम्र के लोगों के समूह में दिल की बीमारी से होने वाली मौतें केवल चलने से 50% तक कम हो सकती हैं।  

"स्टडी के अनुसार 65 वर्ष की उम्र वाले जो लोग फीजिकली एक्टिव रहते हैं उनमें दिल की बीमारी, स्ट्रोक, हाई कोलेस्ट्रोल, कार्डियोवास्कुलर बीमारी आदि का खतरा कम हो जाता है। जितना ज्यादा आप फीजिकली एक्टिव रहेंगे उतना ज्यादा आप बीमारियों से बचे रहेंगे।

चलना

सप्ताह में चार घंटे चलें

यह अध्ययन में 65 से 74 उम्र की 2,456 पुरुष और महिलाओं में किया गया है। इस अध्ययन में फीजिकल एक्टिविटी और दिल की बीमारी से जुड़े खतरों के बीच में संबंध देखा गया है। अध्ययनकर्ताओं ने देखा की जो लोग हफ्ते में रोजाना कुछ देर तक शारीरिक काम जैसे चलना या साइक्लिंग करते हैं उनमें दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हुआ है। अध्ययन के निष्कर्ष में 54 से 66 फीसदी अभ्यर्थियों में दिल की बीमारियों का खतरा कम पाया गया।

ऐसे में अध्ययनकर्ताओं ने इस बात की पुष्टि की हफ्ते में कम से कम चार घंटे तक चलने या साइकलिंग करने से दिल की बीमारी का खतरा 50 फीसदी तक खम हो जाता है। चलने या साइक्लिंग के अलावा आप हल्के-फुल्के एक्सरसाइज जैसे बागवानी, फीशिंग या शिकार जैसे काम कर सकते हैं। यह अध्ययन परिणाम रोम में हुई यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी कॉन्ग्रेस में प्रस्तुत की गई।

 

Read more Health news in Hindi

Read Next

रहेंगे कीटनाशकों के संपर्क में तो बढ़ेगा डायबिटीज़ का खतरा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version