फलों और सब्जियों को छीलते-काटते समय ध्यान रखें ये 5 बातें, सुरक्षित रहेंगे सारे पोषक तत्व

फलों और सब्जियों को गलत तरीके से छीलने या काटने पर इनमें मौजूद बहुत सारे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। जानें इन्हें बचाने के 5 आसान किचन टिप्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
फलों और सब्जियों को छीलते-काटते समय ध्यान रखें ये 5 बातें, सुरक्षित रहेंगे सारे पोषक तत्व


यह तो आप जानते ही हैं कि फल और सब्जियों में ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि फलों-सब्जियों को काटते-छीलते समय आप कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनके कारण इनमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट होने लगते हैं? जी हां, फूड्स की प्रॉसेसिंग के समय ढेर सारे पोषक तत्वों का नाश होता है, जिसके कारण फलो-सब्जियों की पौष्टिकता कम हो जाती है। इसके अलावा सब्जियों को पकाने के तरीकों से भी इनके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी 5 किचन टिप्स, जो आपको फलों-सब्जियों के पोषक तत्वों को ज्यादा से ज्यादा बरकरार रखने में मदद करेंगी।

छीलने से पहले धोएं सब्जियां

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे सब्जियों का छिलका छीलने से बाद उन्हें धोते हैं। इससे छिलके पर चिपके बैक्टीरिया और धूल कण सब्जियों में मिल जाते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए सब्जियों को काटने से बाद नहीं, बल्कि काटने से पहले धोएं। सब्जियों को काटने के बाद धोने पर घुलनशील विटामिन्स अपने आप नष्ट हो जाते हैं और पानी के साथ बहकर निकल जाते हैं। इसलिए हमेशा सब्जियों को पहले धोएं, फिर छीलें और फिर बनाएं।

इसे भी पढ़ें: क्या है फलों और सब्जियों को धोने का सही तरीका? जानें कीटाणु और बैक्टीरिया निकालने का तरीका

धारदार चाकू से ही काटें फल और सब्जियां

शोध बताते हैं कि फलों, सब्जियों को काटते समय जिस हिस्से में चाकू का स्पर्श होता है, उस हिस्से के एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स का नुकसान हो जाता है। इसलिए फलों और सब्जियों को काटते समय धारदार चाकू का इस्तेमाल करें। धारदार चाकू बहुत शार्प कटिंग करते हैं, िससे काफी हद तक पोषक तत्वों को बचाया जा सकता है। जबकि कम धार वाले चाकू ज्यादा स्पेस घेरते हैं इसलिए उनसे पोषक तत्व ज्यादा नष्ट हो जाते हैं।

बड़े टुकड़ों में काटें फल-सब्जियां

ऊपर बताए गए कारण से ही फलों, सब्जियों को हमेशा बड़े-बड़े टुकड़ों में काटना चाहिए। आप जितना ज्यादा महीन और छोटे टुकड़े में इन्हें काटेंगे, इनके पोषक तत्व उतने ज्यादा नष्ट हो जाएंगे। इसके अलावा बड़े टुकड़ों में काटने से फलों-सब्जियों में मौजूद प्राकृतिक मॉइश्चर, कलर और एंटीऑक्सीडेंट्स ज्यादा मात्रा में बने रहते हैं। इसलिए कोशिश करें कि फलों को साबुत खाएं और सब्जियों को बड़े-बड़े काटें। ज्यादा महीन कटे हुए फल और सब्जियां तेजी से खराब होते हैं।

इसे भी पढ़ें: सब्जियों के पोषक तत्व बचाने के लिए खाना बनाते समय करें ये 5 काम

फलों के पतले छिलके निकालें

फलों-सब्जियों को छीलते समय इसका छिलका जितना पतला निकालेंगे, इसके पोषक तत्व उतने कम नष्ट होंगे। इसके लिए आपको बहुत महीन छीलन की जरूरत पड़ती है। दरअसल जब आप मोटा छिलका निकालते हैं, तो काफी हद तक फल के बॉडी का हिस्सा भी उसी के साथ निकल जाता है। इसके अलावा यह देखा गया है कि फलों और सब्जियों में आप सेंटर के जितने करीब जाएंगे, उतने ज्यादा पोषक तत्व बढ़ते जाएंगे। इसलिए इनका छिलका बेहद महीन निकालें।

कुछ सब्जियां और फल छिलके सहित खाएं

कई ऐसे फल और सब्जियां भी होती हैं, जिन्हें आप छिलके सहित खा सकते हैं, जैसे- सेब, आलू, बैंगन, अमरूद, खीरा आदि। इन्हें खाते समय आपको इन्हें छीलकर नहीं खाना चाहिए क्योंकि इनके छिलकों में भी ढेर सारे पोषक तत्व और फाइबर होते हैं, जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए इन्हें छिलके सहित ही खाना चाहिए।

Read more articles on Miscellaneous in Hindi

Read Next

सर्दी के मौसम में आलस और ठंड को दूर भगाएंगी रोजाना की ये 5 आदतें, अपनाएं और रहें स्वस्थ

Disclaimer