एक्सरसाइज के बाद शरीर और जोड़ों में है दर्द की समस्या? ये 5 टिप्स आपके मसल्स और जोड़ों को पहुंचाएंगी राहत

एक्सरसाइज या वर्कआउट के बाद शरीर (मांसपेशियों और जोड़ों) में दर्द से राहत दिलाएंगे ये 5 घरेलू टिप्स, मसल्स हो जाएंगी रिलैक्स और मिलेगा दर्द में आराम।
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्सरसाइज के बाद शरीर और जोड़ों में है दर्द की समस्या? ये 5 टिप्स आपके मसल्स और जोड़ों को पहुंचाएंगी राहत

एक्सरसाइज शरीर के लिए फायदेमंद जरूर होती है, मगर कई बार आपको इसके नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं। अगर आप लंबे समय बाद एक्सरसाइज करते हैं या फिर जोश-जोश में ज्यादा एक्सरसाइज कर लेते हैं, तो अगले दिन आपको जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द का सामना करना पड़ता है। कई लोगों के अंगों में तो सूजन तक आ जाती है। इसका कारण यह है कि लंबे समय बाद एक्सरसाइज करने या जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज कर लेने से आपके टिशूज डैमेज हो जाते हैं या मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। इसी वजह से आपको अगले कुछ दिनों तक दर्द का सामना करना पड़ता है। शरीर 1-2 दिनों में नए टिशूज बनाकर इसे रिकवर कर लेता है। लेकिन दर्द से राहत पाने के लिए और नई टिशूज के निर्माण में शरीर की मदद करने के लिए आपको अपनी तरफ से भी कुछ प्रयास करने चाहिए। हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी टिप्स, जो एक्सरसाइज के बाद होने वाले दर्द और सूजन से आपको राहत दिलाएंगी।

muscle pain exercise

गुनगुने पानी से नहाएं

मांसपेशियों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने के लिए गुनगुने पानी से सिंकाई करना फायदेमंद होता है। अब जब दर्द पूरे शरीर में हो, तो आप पूरे शरीर की सिंकाई नहीं कर सकते हैं। इसलिए गुनगुने पानी से नहाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। गुनगुना पानी आपके मसल्स को रिलैक्स कर देगा, जिससे आपको दर्द में काफी आराम मिलेगा। पानी की गर्माहट से आपकी मसल्स में आया हुआ तनाव कम हो जाता है और मसल्स लूज हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या सिर्फ रनिंग करके मसल्स बनाया जा सकता है? जानें दौड़ने से आपके मसल्स पर क्या प्रभाव पड़ता है

massage for pain relieve

मसाज है दर्द कम करने का अच्छा तरीका

ज्यादा एक्सरसाइज करने से मसल्स में तनाव आ जाता है, जिसके कारण आपको शरीर के अंगों को मोड़ने, बैठने और चलने-फिरने में दर्द का अनुभव होता है। ऐसी मसल्स को तनाव-मुक्त करने का सबसे अच्छा तरीका है मसाज। मसाज करने से वो मसल्स भी रिलैक्स हो जाती हैं, जो बहुत ज्यादा स्ट्रेस में होती हैं। आप चाहें तो मसाज के समय किसी दर्द निवारक तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं या ऐसे ही मसाज कर सकते हैं। हल्के हाथों से डीप टिशू मसाज करने से आपको बहुत ज्यादा आराम मिलेगा।

चीनी का सेवन बंद कर दें

चीनी का सेवन बंद करने की बात पढ़कर आपको हैरानी हुई? दरअसल रिफाइंड शुगर के सेवन से शरीर में इंफ्लेमेशन (अंदरूनी सूजन) बढ़ता है। इसलिए जो लोग दौड़ते हैं, खिलाड़ी हैं या मसल्स बनाने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें चीनी (रिफाइंड शुगर) कम खानी चाहिए। इसके बजाय दूसरी मीठी चीजें जैसे- शहद, गुड़, फल, ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन करना चाहिए। अगर आपके शरीर में एक्सरसाइज के दर्द या सूजन की समस्या है, तो अगले 2-3 दिनों तक आपको सफेद चीनी का प्रयोग नहीं करना चाहिए या कम से कम करना चाहिए।

workout pain and foods

ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले फूड्स खाएं

ओमेगा-3 फैटी एसिड में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। इसलिए दर्द और सूजन के दौरान इनका सेवन करना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। ओमेगा-3 एसिड सेहत के लिए ढेर सारे लाभों से भरपूर होता है, इसलिए एक्सरसाइज करने वालों के लिए इसे खाना कई तरह से फायदेमंद है। ओमेगा-3 के लिए आप अखरोट, अलसी के बीज (Flax Seeds), सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds), सोयाबीन (Soya Beans), राजमा (Kidney Beans) और मछलियां आदि खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 15 मिनट रस्सी कूदकर घटाएं 200-300 कैलोरीज, शरीर के इन 8 अंगों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज है रस्सी कूदना

पानी खूब पिएं

एक्सरसाइज के बाद होने वाले दर्द और सूजन से राहत दिलाने के लिए आपको किसी तरह की दवा लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि 2-3 दिन में बॉडी अपने आप ही रिकवर कर लेती है। लेकिन इस बीच आपको पानी खूब पीना चाहिए और तरल चीजों का ज्यादा सेवन करना चाहिए। पानी की कमी से भी मांसपेशियों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ती है। इसलिए पानी पीजिए और थोड़ा आराम करते हुए ऊपर बताए गए उपायों को अपनाएं, आपको जल्द ही आराम मिल जाएगा और आप अपनी रेगुलर एक्सरसाइज कर पाएंगे।

Read More Articles on Exercise Fitness in Hindi

Read Next

रोजाना एरोबिक्स करने से मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें आपके लिए क्यों है जरूरी

Disclaimer