Hypertension Signs: मुंह में दिखने वाले ये 5 लक्षण हो सकते हैं हाई ब्लड प्रेशर का संकेत, युवा रहें सावधान

मुंह के रोगों और हाई ब्लड प्रेशर का आपस में गहरा संबंध है। दांतों या मसूड़ों से जुड़े कुछ खास संकेत इस बात का इशारा हो सकते हैं कि आपको हाई ब्लड प्रेशर हो गया है। जानें हाई ब्लड प्रेशर के सामान्य लक्षण और इससे बचने के लिए जीवनशैली से जुड़े 6 जरूरी बदलाव।
  • SHARE
  • FOLLOW
Hypertension Signs: मुंह में दिखने वाले ये 5 लक्षण हो सकते हैं हाई ब्लड प्रेशर का संकेत, युवा रहें सावधान


हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर समस्या है, जो समय से पहले मौत का कारण बनती है। दुनियाभर में 45% से ज्यादा युवा हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हैं। आजकल लोगों की गलत लाइफस्टाइल के कारण 25-30 साल की उम्र में ही लोग हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) का शिकार हो रहे हैं। हाई ब्लड प्रेशर के शुरुआती लक्षण बहुत सामान्य होते हैं, इसलिए बहुत सारे युवाओं को इस बात का पता भी नहीं चलता है कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। बीपी को पहचानने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप हर 1-2 महीने में अपना ब्लड प्रेशर नियमित रूप से चेक करते रहें। इसके अलावा शरीर में दिखने वाले कुछ लक्षण भी इस बात का संकेत बताते हैं कि आपको हाई ब्लड प्रेशर यानी बीपी की समस्या हो सकती है। आइए आपको बताते हैं क्या हैं ये लक्षण।

मुंह के रोगों और हाई ब्लड प्रेशर का संबंध

हाल में हुआ एक शोध बताता है कि मुंह के रोगों और हाई ब्लड प्रेशर का आपस में गहरा संबंध है। मसूड़ों और दांतों में दिखने वाले कई लक्षणों को हाई ब्लड प्रेशर का शुरुआती संकेत माना जा सकता है। इस शोध में यह भी बताया गया है कि जिन लोगों को पीरियोडॉन्टाइटिस नामक बीमारी होती है, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर का खतरा ज्यादा होता है। हाई ब्लड प्रेशर को ही हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप की समस्या कहा जाता है। ये एक ऐसा रोग है जो लंबे समय में कई खतरनाक बीमारियों जैसे- हार्ट अटैक, किडनी फेल्योर, स्ट्रोक, हार्ट फेल्योर आदि का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें:- क्या हैं हाई ब्लड प्रेशर के खतरे, क्यों जरूरी है ब्लड प्रेशर का सामान्य रहना?

मुंह में दिखने वाले 5 लक्षण हाई ब्लड प्रेशर का संकेत

  • ब्रश करने के बाद मसूड़ों से खून निकलने लगना
  • दांत में लंबे समय तक लगातार दर्द होना
  • मसूड़ों में सूजन के कारण बोलने में दर्द होना
  • मसूड़ों का लाल या बैंगनी हो जाना
  • मसूड़ों को छूने या कुछ खाते-पीते समय दर्द और चुभन होना

मसूड़े के रोगों और हार्ट अटैक में भी होता है संबंध

अगर आपको अक्सर दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। मसूड़ों के रोगों का संबंध हाई ब्लड प्रेशर के साथ-साथ हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी से भी पाया गया है। इस रिसर्च के लिए 26 देशों में अब की किए गए 81 रिसर्च पेपर्स को आधार बनाया गया है। रिसर्च के अनुसार अगर किसी व्यक्ति में पेरिओडॉन्टाइटिस (मसूड़ों का रोग) देखा जाता है, तो बीमारी की गंभीरता के आधार पर उसे 22% से 49% तक हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें:- शरीर के कई अंगों पर होता है हाई ब्लड प्रेशर का असर, जानें खतरे

हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए क्या करें?

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। जैसे-

  • अपना वजन न बढ़ने दें। मोटापा हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है इसलिए अगर आपके पेट के आसपास चर्बी जमा है, तो आपको अपना वजन तुरंत घटाना शुरू कर देना चाहिए।
  • अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। इसलिए धूम्रपान की आदत को तुरंत छोड़ दें।
  • रोजाना 2 बार ब्रश करें और मुंह की अच्छी तरह सफाई करें। मुंह के रोगों के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या काफी आम है।
  • दांतों से खून निकलने, दांत दर्द, मसूड़ों में सूजन आदि समस्याएं होने पर बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें और जांच कराएं।
  • रोजाना कम से कम 25-30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। आप अपने शरीर को जितना ज्यादा शिथिल रखेंगे आपको हाई ब्लड प्रेशर का खतरा उतना ज्यादा बढ़ेगा।
  • अपने खाने में नमक और चीनी का प्रयोग कम करें। नमक का ज्यादा सेवन भी हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है।

Read more articles on Other Diseases in Hindi







Read Next

Right Kidney Pain: दाईं किडनी में अक्सर दर्द रहने के पीछे हो सकते हैं ये 4 कारण, ऐसे पहचानें इसके लक्षण

Disclaimer