हेल्दी फूड सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कुछ खाने की चीजें ऐसी होती है जिनमें पोषक तत्व काफी मात्रा में होते हैं और यह शरीर के अलग-अलग अंगों को फायदा पहुंचाते हैं। रोजाना ऐसी पौष्टिक चीजें खाने से शरीर बहुत-सी बीमारियों से दूर रहता है। आपका भोजन ही आपके शरीर के लिए पोषण का मुख्य स्त्रोत है। आपके शरीर को आयरन, आयोडीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन जैसे कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है जो कई अंगों और प्रणालियों के कार्यों को बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इन 5 पोषक तत्वों के बारे में जिसकी कमी ज्यादातर लोगों में होती है।
आयरन
दुनिया भर में लगभग 25 प्रतिशत लोगो में आयरन की कमी होती है। आयरन आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी है, यह खून बढ़ाने का काम करता है। ये शरीर के विभिन्न अंगों तथा ऊतकों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम भी करता है। आयरन की कमी महिलाओं और किशोरियों में ज्यादातर देखा जाता है। शरीर में इसकी कमी से एनीमिया और थकान की समस्या हो सकती है। हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन का अच्छा स्त्रोत हैं जैसे कि ब्रोकोली, पालक, पुदीना और शलगम की पत्तियां, टमाटर, मशरूम, चुकंदर, कद्दू और शकरकंदी। इन सब के सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।
टॉप स्टोरीज़
आयोडीन
आयोडीन हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। गर्भवती के लिए तो यह बेहद जरूरी है। आयोडीन की कमी के कारण जन्म लेने वाले शिशु के मानसिक और शारीरिक विकास पर असर पड़ता है। आयोडीन थायराइड ग्रंथि को अच्छी तरह काम करने में मदद करता है। आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों में से एक है थायराइड हार्मोन की कमी होना। थायराइड हार्मोन शरीर की वृद्धि, हड्डियों और मस्तिष्क के विकास में मदद करते हैं। इसकी कमी से थायरॉयड ग्रंथि का बढ़ जाती है जिसे घेघा के रूप में भी जाना जाता है। आयोडीन का सबसे अच्छा स्त्रोत नमक होता है। इसके अलावा सी फूड, मछली, डेयरी उत्पाद, अंडे और ब्राउन राइस के सेवन से भी यह हमें प्राप्त होता है।
कैल्शियम
कैल्शियम हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारी हड्डियां, दांत और नाखून 99 प्रतिशत कैल्शियम से ही बने होते हैं। शेष 1 प्रतिशत कैल्शियम भी हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी होता है। यह रक्त में पाया जाता है और प्रत्येक कोशिका के बीच एक्स्ट्रा सेल्यूलर फ्लूइड में भी मौजूद होता है। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर पड़ जाती है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी बढ़ जाता है। सभी हरी पत्तेदार सब्जियों, दालों, सोयाबीन, ओट्स, और सीरियल्स ब्राउन राइस में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करने से नहीं बढ़ता मोटापा, कम होता है हार्टअटैक का खतरा
मैग्नीशियम
शरीर के विकास के लिए मैग्नीशियम की बहुत जरूरत होती है। क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर के लिए मैग्नीशियम कितना जरूरी है? राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के अनुसार एक व्यक्ति को प्रति दिन 400-420 मिलीग्राम मैग्नीशियम लेना चाहिए और महिलाओं को 310-320 मिलीग्राम लेना चाहिए। ये शरीर में 300 से भी ज्यादा बायोकेमिकल रिएक्शन में मदद करता है। मस्तिष्क, हृदय, आंख, इम्यून सिस्टम, नर्व्स (तंत्रिकाएं) और मसल्स (मांसपेशियों) को अच्छी तरह काम करने के लिए मैग्नीशियम की जरूरत होती है। ऐसे कई आहार हैं, जिनमें मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। उन फूड आइटम्स का सेवन कर आप अपने शरीर में मैग्नीशियम की कमी को पूरा कर सकते हैं जैसे कि नट्स, डार्क चॉकलेट और हरे पत्ते वाली सब्जियां।
इसे भी पढ़ें: अस्थमा अटैक के खतरे को कम करती है कीवी, कब्ज में भी है फायदेमंद
विटामिन डी
काउंसिल के अनुसार दुनियाभर के लगभग 50 प्रतिशत लोगों में विटामिन डी की कमी देखी जा रही है। यह कैल्शियम और फॉसफोरस के अवशोषण को कंट्रोल करता है और हमारे रोगों से लड़ने की हमारे शरीर की शक्ति को बढ़ाता है। विटमिन डी हमारे दांतों और हड्डियों की बढ़त के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा यह डिप्रेशन को कम करने में मददगार है और वजन कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से हड्डियों से संबंधित कई समस्याएं हो रहीं हैं उनमें सबसे सामान्य ऑस्टियोपोरोसिस है। विटामिन डी के प्रमुख स्त्रोत कॉड लिवर तेल, मशरूम, सैल्मन और अंडे की जर्दी आदि हैं।
लेखक: धीरज सिंह राणा
Read more articles on Diet & Nutrition in Hindi