आंत हमारे पाचन तंत्र का ऐसा भाग है जो हमारे शरीर से अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों का स्राव के लिए जिम्मेदार है। यह पानी और नमक को आवशोषित कर इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को मेनटेन करता है और शरीर को स्वस्थ्य बनाता है। यह मलत्याग के साथ ही विषाक्त और अपशिष्ठ पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है। लेकिन अगर आंतों की सफाई ठीक तरह से न हो तो आपको तमाम तरह की बिमारियां, जैसे कब्ज, अपच, सूजन, थकान, दस्त, दृष्टि समस्याओं, एलर्जी, सिर दर्द समेत गुर्दे और लीवर संबंधी बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। आंत को साफ रखने के लिए आज हम आपको ऐसे जादुई ड्रिंक के बारे में बता रहें हैं जो आपके लिए बहुत ही कारगर साबित होगी।
इसे भी पढ़ें : बवासीर के लिए आयुर्वेदिक उपचार
पानी
आंतों की सफाई के लिए पानी एक जादुई औषधि है। प्रतिदिन अगर आप 8 से 10 ग्लास पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इसकी जगह पर आप जूस का भी सेवन कर सकते हैं। पानी हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरूस्त रखता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
शहद
शहद औषधीय गुणों से भरा होता है। यह हमारी आंतों की सफाई करने में मदद करता है। गरम पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर सुबह पीने से पेट की गंदगी साफ होती है। शरीर स्वस्थ रहता है।
एप्पल जूस
एप्पल जूस से आप अपने दिन की शुरूआत कर सकते हैं। नियमित रूप से एप्पल जूस पीने से आंतें स्वस्थ्य रहती हैं। इसमें आप एक चम्मच लेमन जूस भी मिला सकते हैं।
एलोवेरा
शरीर के विषाक्त को निकालने के लिए एलोवेरा अच्छी औषधि है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है। इस जूस को प्रतिदिन सुबह पानी के साथ ले सकते हैं। यह कई तरह से हमारे शरीर को फायदा पहुंचाता है।
दही
दही आंत और पाचन तंत्र के लिए बेहतरीन खाद्य पदार्थ है। जिन्हें आंत संबंधी परेशानी रहती है उन्हें अक्सर दही खाने के लिए कहा जाता है। यह डायरिया जैसी परेशानी से दूर रखता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source: Shutterstock
Read More Articles On Diseases In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version