5 साल से बड़े बच्चों को जरूर खिलाएं ये 5 फूड्स, बढ़ेगी रोगों से लड़ने की क्षमता

बच्चे अक्सर बीमार पड़ते हैं क्योंकि उनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी हमारे शरीर को हानिकारक संक्रमण, वायरस और रोगों से बचाने वाली क्षमता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
5 साल से बड़े बच्चों को जरूर खिलाएं ये 5 फूड्स, बढ़ेगी रोगों से लड़ने की क्षमता


बच्चे अक्सर बीमार पड़ते हैं क्योंकि उनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी हमारे शरीर को हानिकारक संक्रमण, वायरस और रोगों से बचाने वाली क्षमता है। ये क्षमता इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा तंत्र के कारण घटती-बढ़ती है। 5 साल की उम्र से बड़े बच्चे आमतौर पर खेलने-कूदने और शैतानियों में ज्यादा लगे रहते हैं, जिसके कारण उनमें तरह-तरह के रोगों और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ विशेष आहारों के सेवन से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता आसानी से बढ़ाई जा सकती है। आइये आपको बताते हैं क्या हैं वे आहार।

ब्रोकली है पौष्टिक गुणों से भरपूर

ब्रोकली में विटमिन-ए और विटामिन सी के अलावा ग्लूटाथियोन नामक एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने वाली ऐसी सब्जी है, जिसे आप रोजमर्रा के भोजन में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें थोड़े से पनीर के साथ स्टीम्ड ब्रोकली मिलाकर स्वादिष्ट सैलड तैयार किया जा सकता है, जिसके सेवन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम भी मिल जाता है।

इसे भी पढ़ें:- अच्छी परवरिश के गुण नहीं है बच्चों को डांटना, पड़ते हैं ये 4 बुरे असर

विटामिन डी वाले आहार

विटामिन डी युक्त आहार हमारे लिए बहुत जरूरी है। इसका सेवन करने से रोगों से लड़ने की शक्ति बनी रहे। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी बेहद कारगर है। इसके अलावा दिल को स्वस्थ बनाने के लिए विटामन डी बहुत जरूरी है।

प्रोटीन वाले आहार

अगर आप अक्सर बीमारियों की चपेट में रहते हैं, तो आपको अपना प्रोटीन का स्तर जरूर बढ़ाना चाहिए। प्रोटीन वह तत्व होता है जिससे एंटीबॉडीज बनते हैं, इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपके शरीर में प्रोटीन का उतना स्तर मौजूद हो जितना आपके इम्यून सिस्टम की कार्यप्रणाली के लिए आवश्यक है। दालें, अंडे, मांस, डेरी उत्पाद, सोया, मछली आदि प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।

इसे भी पढ़ें:- बच्चों को बनाना है समझदार और संवेदनशील, तो ऐसे करें परवरिश

खट्टे फलों का सेवन

खट्टे फल जैसे कि संतरी, मौसंबी, नींबू, आंवला आदि विटामिन सी से भरपूर होते हैं। हमारे शरीर में विटामिन सी की भूमिका एक संरक्षक की होती है। यह पोषक तत्व फ्री रेडिकल्स से हमारी कोशिकाओं का बचाव करता है व हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिसके कारण सर्दी, खांसी व अन्य तरह के इन्फेक्शन होने का खतरा कम होता है। इसलिए सर्दियों में खट्टे फलों का सेवन जरूर करें।

लहसुन

यह एक लोकप्रिय सुपर-फूड है, जो आमतौर पर हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाने में कारगार है। इसमें एंटी-बैक्टीरिया और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो बहुत सारे बैक्टीरिया और रोगाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Kids 4-7 in Hindi

Read Next

आपका बच्‍चा बार-बार पड़ता है बीमार तो ध्‍यान से पढ़ें ये 10 एक्‍सपर्ट टिप्‍स

Disclaimer