घुटनों में दर्द की समस्या एक आम परेशानी है। बढ़ती उम्र के साथ शरीर की हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होती जाती हैं। उम्र के साथ जब घुटनों और जोड़ों पर दबाव बढ़ता जाता है, तो इन अंगों में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। खास बात ये है कि इस तरह के दर्द से दवाओं द्वारा निजात नहीं पाई जा सकती है। हालांकि जीवनशैली में थोड़े बहुत बदलावों और कुछ एक्सरसाइज की मदद से आप घुटनों और जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत पा सकते हैं। अगर आपको भी घुटनों में कोई परेशानी है या आप भविष्य में घुटनों में दर्द की समस्या नहीं चाहते हैं, तो रोजाना करें ये 5 एक्सरसाइज।
साइकिल चलाएं
साइकिल चलाना आपके सेहत के साथ-साथ आपकी हड्डियों और दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आपके घुटनों में दर्द है या घुटने कमजोर हो गए हैं, तो रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाकर आप इस समस्या से हमेशा के लिए राहत पा सकते हैं। साइकिलिंग से आपके घुटनों के आसपास की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और ये जोड़ों को होने वाले नुकसान से भी बचाती है। इसके अलावा साइकिल चलाना आपके दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इससे दिल की बीमारियों की आशंका बहुत हद तक कम होती है।
इसे भी पढ़ें:- शरीर के हिसाब से चुने दौड़ने का सही तरीका, जानें एक्सपर्ट्स की राय
लेग लिफ्ट एक्सरसाइज
घुटनों के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। अगर ये मांसपेशियां मजबूत होंगी, तो घुटनों पर पड़ने वाला दबाव कम होगा और आपको घुटनों से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी। इन्हें मजबूत बनाने के लिए आप लेग लिफ्ट एक्सरसाइज कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज बहुत आसान है जिसे कहीं भी किया जा सकता है और किसी भी उम्र के पुरुष-महिला इसे कर सकते हैं।
- सबसे पहले जमीन पर सीधा लेट जाएं।
- अब दाएं पैर को जमीन पर रहने दें और पहले बायां पैर ऊपर उठाएं।
- इसी पोजीशन में 20 सेकंड रुकें और फिर बायां पैर जमीन पर रखकर दायां पैर ऊपर उठाएं।
- इस क्रिया को 10-12 बार दोहराएं और ये व्यायाम दिन में कम से कम 3 बार करें।
स्टेप अप एक्सरसाइज
- सबसे पहले कम उंचाई वाला कोई बेंच या स्टूल ले लें या आप चाहें, तो सीढ़ियों के सहारे भी ये एक्सरसाइज कर सकते हैं।
- स्टूल या सीढ़ी पर दोनों पैरों से खड़े हो जाएं।
- अब एक पैर को स्टूल या सीढ़ी पर रहने दें और दूसरे पैर के अंगूठे से जमीन को छुएं।
- फिर अपने दूसरे पैर को वापस सीढ़ी या स्टूल पर रख लें और पहले पैर के अंगूठे से जमीन छुएं।
- इस क्रिया को 10-12 बार दोहराएं और दिन में कम से कम 3 बार करें।
स्विमिंग
स्विमिंग करना आपके जोड़ों के साथ-साथ पूरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। तैरने के दौरान आपके पूरे शरीर का अच्छा व्यायाम हो जाता है। गर्मी के दिन में इत्मीनान से की गई तैराकी मज़ेदार होती है। कमाल की बात तो यह है कि किसी भी उम्र में तैराकी आपके लिए बेस्ट है। तैराकी से दिल की बीमारियों का खतरा बहुत कम हो जाता है। रोजाना 30 मिनट तैराकी यानि स्विमिंग करके आप लगभग 400 कैलोरीज बर्न कर पाते हैं।
इसे भी पढ़ें:- घर पर करिये ये 4 कार्डियो एक्सरसाइज, नहीं होगी हार्ट, लंग्स और लिवर की बीमारियां
फास्ट वॉकिंग
अगर आप कुछ नहीं कर सकते हैं तो कम से कम पैदल तो चल ही सकते हैं। पैदल चलना भी आपके घुटनों के लिए बहुत अच्छा व्यायाम है और इससे भी आपके जोड़ों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। अगर आप रोजाना 30 मिनट के लिए 4 मील प्रति घंटे की गति से फास्ट वॉक अर्थात तेज चाल से चलते हैं तो इससे लगभग 400 कैलोरीज बर्न होती हैं। काम के दौरान लंच के समय या फोन पर बात करते हुए फास्ट वॉक करने से आप न सिर्फ हर 10 मिनट में 90 से 110 कैलोरी बर्न करेंगे, बल्कि ताजी हवा का आनंद भी ले पाएंगे।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Sports And Fitness In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version