आपकी आंत में लाखों बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से माइक्रोबायोम कहा जाता है। माक्रोबायोम कभी भी स्थिर नहीं रहता है, बल्की ये बदलता रहता है। बैक्टीरिया का बदलाव इसपर निर्भर करता है, कि आपने क्या खाया है। माइक्रोबायोम आपके स्वास्थ्य के अच्छे और बुरे दोनों के लिए बदल सकता है। बढ़ता हुआ बदलाव कई तरह की बीमारियों को आपके शरीर में पैदा कर सकता है, जैसे- मधुमेह, मोटापा, सूजन और आंत्र रोग आदि। इन रोगों से बचने के लिए आप कई कदम उठा सकते हैं, जैसे स्वस्थ्य आहार, ये आपकी आंतों को स्वास्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप पशु उत्पादों (animal based) का सेवन करते हैं, और फिर प्लांट बेस्ड (Plant-based) उत्पादों का सेवन करते हैं, तो ये आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कुछ फाइबर, प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स पर ध्यान देना आपके लिए जरूरी है। यहां हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे खाद्य उत्पाद जो आपकी आंतों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
दही (Yogurt)
दही में न सिर्फ प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, बल्कि इसमें प्रोबायोटिक्स भी शामिल होते हैं। प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, और एक अच्छा माइक्रोबायोम बनाने में योगदान देते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया और बिफीडोबैक्टीरिया पाये हैं। अगर आप डबल प्रोटीन का सेवन करना चाहते हैं, तो चीनी मिलाकर, दही का सेवन करें। दही आपकी आंतो को अच्छा बनाने में बेहद कारगर है।
टॉप स्टोरीज़
केले (bananas)
केले में विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर के साथ-साथ प्रीबायोटिक्स भी होते हैं, जो आपकी आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। कच्चे केले में रेसिस्टेंट स्टार्च पाए जातें हैं, जो आपकी बड़ी आंतो से होते हुए जाते हैं और इसमें अच्छे बेक्टिरिया बनने लगते हैं। अच्छे बेक्टिरिया आपकी आंतों के लिए अच्छे हैं, और पाचन को धीमा करने में भी सहायक हैं। केले, मूंगफली, दही, ओटमील को मिलाकर एक शेक बनाएं, और उसका सेवन करें।
इसे भी पढ़ें: हल्दी के साथ काली मिर्च खाने से होते हैं कई फायदे, जानें कैसे दोनों का मिश्रण है फायदेमंद
ओट्स (Oats)
ओट्स में भारी मात्रा में, फाइबर पाए जाते हैं, जो आपके कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करते हैं। ओट्स आपके शरीर के शुगर लेवल को कम करता है और अच्छे बेक्टिरिया को बनाने में मदद करता है। आप इसके सेवन ओटमील या ओट्स के रूप में कर सकते हैं, रात को सोने से पहले भी आप इसे खा सकते हैं। ओट्स को स्मूदी, पेनकेक्स, मफिन और होममेड केक में भी शामिल किया जा सकता है।
सेब (Apple)
सेब में पेक्टिन और पॉलीफेनोल होते हैं, पौधों की एक श्रेणी (category) जो आंतों के लिए बेहद अच्छी है। पॉलीफेनॉल्स एक एंटीऑक्सिडेंट है, जो शरीर की सूजन को कम करता है। ये प्रीबायोटिक्स के रूप में भी काम करता है, और आंत के अच्छे बैक्टीरिया को पैदा करता हैं। सेब में फाइबर भी होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। दिन में एक सेब वास्तव में, बीमारियों को दूर कर सकता है। जब आप स्वास्थ्य प्रोटीन के लिए मूंगफली और अन्य मेवों का सेवन कर सकते हैं, तो एक सेब को अपनी डाइट में शामिल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी सताती है मीठे की क्रेविंग? डायटिशियन लवनीत बताएंगी क्रेविंग को कम करने वाले 5 फूड्स
फ्लाक्ससीड्स (flaxseeds)
फ्लैक्ससीड्स को एक प्रीबायोटिक खाद्य पदार्थ माना जाता है, और उनके फाइबर एक प्राकृतिक रूप से काम करते हैं। ओटमील, स्मूदी, ओट मफिन, दही और अनाज सहित कई नाश्तों में फ्लेक्ससीड्स को आसानी से मिलाया जा सकता है। ये निश्चित रूप से आपके शरीर में अच्छे बेक्टेरिया को शामिल करता है, और आपकी आंतों को भी स्वस्थ्य रखता है।
Read More Articles On Health Diet In Hindi