वजन घटाने और शरीर को फिट रखने के लिए आजकल विदेशों में व्हीटग्रास जूस का चलन तेजी से बढ़ रहा है। गेंहूं की पत्तियों से निकलने वाले इस जूस में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। बाजार में आजकल पैकेटबंद जूस और पाउडर दोनों रूपों में व्हीटग्रास आसानी से मिलने लगे हैं। लेकिन अगर आप घर ही व्हीटग्रास की ताजी पत्तियों से ये जूस बनाएं, तो आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। आइए आपको बताते हैं कि व्हीटग्रास जूस पीने से आपको क्या फायदे मिलते हैं और इसे घर पर आप कैसे बना सकते हैं।
घर पर ऐसे बनाएं व्हीट जूस
गेंहूं बहुत आसानी से और बेहद कम जगह में उगाया जा सकता है। इसलिए एक मीडियम आकार के गमले में भी थोड़ी सी मिट्टी पर कच्चे गेंहूं छिड़क दें, तो ये बहुत जल्दी अंकुरित हो जाएंगे और 7-8 दिन में इनमें घनी पत्तियां आ जाएंगी। व्हीटग्रास का ताजा जूस निकालने पर ये ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके लिए गेंहूं की पत्तियां लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें। अब इसे मिक्सी में डालकर पीस लें। फिर पानी मिलाकर इसका जूस बनाएं। एक बार बनाए हुए जूस को फ्रिज में रखकर आप 3-4 दिन तक इसे पी सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि व्हीटग्रास जूस कितना फायदेमंद है।
व्हीटग्रास जूस में ढेर सारे पोषक तत्व
व्हीटग्रास पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए इसका थोड़ी मात्रा में रोजाना सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है। इस जूस से आपके शरीर के लिए जरूरी लगभग सभी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स आपको मिल जाते हैं। व्हीटग्रास में पोटैशियम, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। प्रेग्नेंसी में इस जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह सभी लाभकारी सूक्ष्म पोषक तत्व भ्रूण के स्वस्थ विकास में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें:- छीलकर नहीं छिलके सहित खाएं सेब, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे
खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है व्हीटग्रास
व्हीटग्रास आपके शरीर में हीमोग्लोबिन उत्पादन की दर को बढ़ाता है। रोजाना व्हीटग्रास जूस पीने से आपके शरीर में खून बढ़ता है। गर्भावस्था के दौरान, आप अक्सर हीमोग्लोबिन अस्थिरता के कारण एनीमिया से ग्रस्त रहती हैं। इस समस्या पर काबू पाने के लिए आप एक गिलास ताजा व्हीटग्रास जूस नियमित रूप से लें। इसके अलावा व्हीटग्रास में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स और कैंसर से आपके शरीर की रक्षा करते हैं। गेहूं की पत्तियों में प्रचुर मात्रा में क्लोरोफिल होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है।
शरीर के अतिरिक्त चर्बी को घटाकर वजन कम करे
व्हीटग्रास जूस बहुत हल्का और सुपाच्य होता है इसलिए इसका सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। ये जूस आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है इसलिए इसे रोजाना पीकर तेजी से वजन घटाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें:- ब्लड प्रेशर, दिल के रोगों और हड्डियों के लिए फायदेमंद है आलू, जानें आलू के पौष्टिक गुण
महिलाओं के लिए व्हीटग्रास जूस फायदेमंद
व्हीटग्रास जूस में मौजूद मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन ए, बी, सी और ई के कारण पीरियड्स में आने वाली समस्याओं में राहत दिलाते हैं। इससे ब्लीडिंग पर कोई फर्क नहीं पड़ता न ही इसके साइड इफेक्ट्स होते हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल असंतुलन के कारण घबराहट, हाई बीपी, डिप्रेशन, ध्यान न लगना, पेट में दर्द, मरोड़, मूड स्विंग, थकान, गुस्सा, चिड़चिड़ापन, सूजन, मुंहासे जैसी समस्याएं होने लगती हैं। व्हीटग्रास जूस इन समस्याओं से राहत दिलाता है।
कैंसर और डायबिटीज जैसे रोगों से बचाए
व्हीटग्रास में मौजूद क्लोरोफिल, रेडिएशन के हानिकारक प्रभावों को कम करने में मदद करता है। इसीलिए आजकल कैंसर के मरीजों को कुछ चिकित्सक नियमित व्हीटग्रास जूस पीने की सलाह देते हैं। इसके अलावा व्हीटग्रास जूस डायबिटीज के रोगियों के लिए भी लाभदायक होता है। यह कार्बोहाइड्रेट को अवशोषित होने से रोकता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल हो जाता है। इस प्रकार यह डायबिटीज को नियंत्रित करता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version