Type 2 Diabetes: टाइप 2 डायबिटीज में कैसा होना चाहिए सुबह का नाश्ता? जानें शुगर कंट्रोल करने वाले 4 आहार

टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह का नाश्ता फाइबर से भरपूर होना चाहिए ताकि ब्लड में ग्लूकोज धीरे-धीरे घुले और ब्लड शुग अचानक न बढ़े। जानें डायबिटीज में सुबह के नाश्ते के 4 सेहतमंद विकल्प।
  • SHARE
  • FOLLOW
Type 2 Diabetes: टाइप 2 डायबिटीज में कैसा होना चाहिए सुबह का नाश्ता? जानें शुगर कंट्रोल करने वाले 4 आहार

टाइप 2 डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जब मरीज का शरीर इंसुलिन का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। इसी कारण से व्यक्ति के खून में ग्लूकोज (शुगर) काफी बढ़ जाता है। अगर आप सही समय पर ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं करते हैं, तो आपको कई जानलेवा स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे- नर्व डैमेज, किडनी फेल्योर, हार्ट अटैक आदि। डायबिटीज को कंट्रोल करने और शुगर को नॉर्मल करने के लिए आप अपनी जीवनशैली में थोड़े बदलाव कर सकते हैं। खाने की आदतों को बदलकर डायबिटीज के खतरों से बचा जा सकता है।

सुबह का नाश्ता है सबसे महत्वपूर्ण

अगर आप डायबिटीज का शिकार हैं, तो आपको सुबह का नाश्ता (Breakfast), दोपहर का खाना (Lunch) और रात का खाना (Dinner) जरूर खाना चाहिए। मगर आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण सुबह का नाश्ता है। सुबह उठने के बाद आपका पेट खाली होता है, इसलिए आप जो कुछ भी सबसे पहले खाते हैं, उसका असर आपके स्वास्थ्य पर गहरा पड़ता है। ऐसे में टाइप 2 डायबिटीज के मरीज नाश्ते में क्या खाएं, हम आपको बताते हैं।

इसे भी पढ़ें:- सुबह के नाश्ते में खाएं काले चने, कंट्रोल रहेगा आपका ब्लड शुगर

फाइबर से भरपूर हो आपका नाश्ता

नाश्ते में आपको कम से कम कार्बोहाइड्रेट्स और ज्यादा से ज्यादा फाइबर खाना चाहिए। दरअसल कार्बोहाइड्रेट्स से आपका ब्लड शुगर तुरंत बढ़ जाता है, जबकि फाइबर धीरे-धीरे ग्लूकोज रिलीज करता है, इसलिए आपका ब्लड शुगर नॉर्मल रहता है। फाइबर के लिए सबसे अच्छा सुबह का नाश्ता दलिया है। इसके अलावा चक्की में पीसे होल ग्रेन व्हीट से बनी ब्रेड या टोस्ट खाना भी अच्छा हो सकता है। डायबिटीज रोगियों के लिए जामुन बहुत फायदेमंद होती है, इसलिए सुबह के नाश्ते में आप 1 कटोरी दलिया के साथ 1 कटोरी जामुन या 1 ग्लास जामुन की स्मूदी पी सकते हैं।

नट्स खाएं

नट्स में डाइट्री फाइबर की मात्रा अच्छी होती है और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए ये दोनों बातें ही बहुत फायदेमंद होती हैं इसलिए उन्हें नट्स खाने चाहिए। नट्स में आप बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता आदि को कच्चा या रोस्ट करके खाएं। इन नट्स में प्लांट प्रोटीन, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, मैग्नीशियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए सुबह के समय ये नट्स भी खाएं।

इसे भी पढ़ें:- डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए? जानें सुबह से रात तक खाने का पूरा डाइट प्लान

उबले अंडे

उबले हुए अंडे खाना भी आपके लिए अच्छा विकल्प है। अंडे में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर की सभी जरूरतों को पूरा करते हैं। इसके अलावा अंडे ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, इसलिए ये आपके दिल को भी स्वस्थ रखते हैं। सप्ताह में 5-6 अंडे खाना आपके लिए अच्छा है। आप चाहें तो कम तेल में बनाया हुआ ऑमलेट भी खा सकते हैं।

Read more articles on Diabetes in Hindi

Read Next

Diabetes: डायबिटीज रोगियों को नियमित रूप से करानी चाहिए ये 5 जांचे, जानिए क्‍यों जरूरी है ये

Disclaimer