Expert

Aaj Ka Health Rashifal: 22 November 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानें 22 नवंबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
  • SHARE
  • FOLLOW
Aaj Ka Health Rashifal: 22 November 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज का स्वास्थ्य राशिफल: राशिफल के हिसाब से सभी का स्वास्थ्य एक दूसरे से अलग होता है। किसी का स्वास्थ्य आज बेहतर है, तो कल थोड़ी परेशानी हो सकती है। खुश रहने और तनाव नहीं लेने से ही शरीर की कई सारी बीमारियां कम होने लगती हैं। अगर स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही पता चल जाए तो अपनी खराब आदतों को सुधारकर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करना चाहिए। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।

मेष

आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। आज के दिन आपको अनहेल्दी चीजों से दूर रहने की जरूरत है। इससे पेट से जुड़ी बीमारियां जैसे डायरिया और अपच हो सकता है।

वृषभ

आज आपको अपने पाचन तंत्र का ध्यान रखना चाहिए। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आपको फलों और सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे सेहत को फायदा मिलता है।

मिथुन

आज आपका ऊर्जा स्तर अच्छा रह सकता है। आज के दिन आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों से बचने की जरूरत है। आज आपको सुबह की शुरूआत ब्रिस्क वॉकिंग के साथ करनी चाहिए।

कर्क

आज आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने के साथ-साथ मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना चाहिए।

सिंह

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है। आज के दिन आपको अपनी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए वॉकिंग और साइकिल आदि जैसी एक्सरसाइज करें।

कन्या

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आज के दिन आपको कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेनी जरूरी है। इससे मेंटल हेल्थ अच्छी रहेगी और हार्ट पर भी अच्छा असर पड़ेगा।

तुला

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा नजर आ रहा है। आज आपको दिमाग को शांत करने के लिए सुबह जल्दी उठकर माइंडफुलनेस का अभ्यास करना चाहिए। इसके साथ ही प्राणायाम भी करें।

वैश्चिक

आज आपको मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। इससे स्ट्रेस और एंग्जाइटी जैसी समस्या से राहत मिलती है और मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है।

धनु

आज के दिन आपको सुबह जल्दी उठकर व्यायाम और प्राणायाम करना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने पर आपको पेट में गड़बड़ी या अपच की शिकायत महसूस हो सकती है।

मकर

आज आपको अपनी ऊर्जा को बचाकर रखना चाहिए। साथ ही साथ ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। इसके लिए आप एरोबिक्स और डांस जैसी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ

आज के दिन आपको तला-भुना या मसालेदार भोजन खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसी डाइट लेने से न केवल मेंटल हेल्थ पर प्रभाव पड़ता है, बल्कि कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है।

मीन

आज आपको अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को संतुलन रखना चाहिए। आज आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने की भी जरूरत है। ताकि आप बीमारियों से बच सकें।

Read Next

एक पैर में सूजन के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

Disclaimer