
20-20-20 Rule Benefits to Reduce Eye Strain: आज के समय में डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल हर किसी के लिए जरूरी हो गया है। बड़े हों स्कूल में जाने वाले बच्चे हर किसी के लिए मोबाइल फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल जरूरी हो गया है। बहुत ज्यादा देर तक लैपटॉप और फोन आदि की स्क्रीन पर काम करने या इन्हें देखने से आंखों को बहुत नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से डिजिटल आई स्ट्रेन की समस्या बहुत से लोगों में देखी जा रही है। आज के समय में तो ज्यादातर लोग लैपटॉप या फोन पर काम करते हैं। ऐसे लोगों की आंख की रोशनी कमजोर होने का खतरा भी बहुत ज्यादा रहता है। आंखों को डिजिटल स्ट्रेन से बचाने के लिए और आंख की रोशनी खोने से बचाने के लिए 20-20-20 रूल का पालन करना बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं क्या है 20-20-20 रूल और कैसे है आंखों के लिए फायदेमंद?
क्या है 20-20-20 रूल?- What is 20 20 20 Rule?
आंखों को डिजिटल आई स्ट्रेन से बचाने के लिए 20-20-20 रूल बहुत फायदेमंद होता है। 20-20-20 रूल में आपको लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल करते समय हर 20 मिनट का ध्यान रखना चाहिए। इसके तहत आप जब भी लगातार लैपटॉप या मोबाइल फोन पर काम कर रहे हैं तो हर 20 मिनट बाद एक ब्रेक लें और स्क्रीन पर बिलकुल न देखें। इस दौरान आप खुद को लैपटॉप या कंप्यूटर की स्क्रीन से 20 फीट दूर रखें। यह ब्रेक 20 सेकंड का होना चाहिए। इसके बाद आप दोबारा अपना काम शुरू करें और 20 मिनट के बाद फिरसे 20 सेकंड का ब्रेक लें। आंखों को नुकसान से बचाने के लिए स्क्रीन पर टकटकी लगाकर न देखें, स्क्रीन पर देखते समय अपनी पलकें जरूर झपकाएं।
इसे भी पढ़ें: लैपटॉप या फोन के ज्यादा इस्तेमाल से होने लगा है आंखों में दर्द? अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 5 उपाय
डिजिटल आई स्ट्रेन के लक्षण- Digital Eye Strain Symptoms in Hindi
डिजिटल आई स्ट्रेन की समस्या में आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से आपके आंख की रोशनी कम हो सकती हैं और ये समस्याएं होती हैं-
- आंख से पानी आना
- आंखों का सूखना
- धुंधला दिखना
- डबल विजन
- सिरदर्द
- कंधे और कमर में दर्द
- अधिक रोशनी में देखने में दिक्कत
- आंख खोलने में परेशानी
20-20-20 रूल फॉलो करने से आपकी आंखों को डिजिटल आई स्ट्रेन का खतरा कम हो जाता है। 20 सेकंड का ब्रेक लेने से आपकी आंखों को आराम मिलता है और हर 20 मिनट के बाद ऐसा करने से आपकी आंखें सुरक्षित होती हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)