Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

घर में मौजूद इन 10 चीजों के इस्तेमाल से 10 मिनट में भाग जाएंगे सारे मच्छर

आजकल शाम होते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। कई बार तमाम उपाय अपनाने के बाद भी आपको इन मच्छरों से राहत नहीं मिलती है। लेकिन हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय, जिनसे आप आसानी से मच्छर भगा सकते हैं।

आजकल शाम होते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। मच्छरों की वजह से कभी-न-कभी आपकी नींद भी हराम हुई होगी। कई बार तमाम उपाय अपनाने के बाद भी आपको इन मच्छरों से राहत नहीं मिलती है। लेकिन हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय, जिनसे आप आसानी से मच्छर भगा सकते हैं। इन मच्छरों के काटने से त्वचा पर जलन और खुजली तो होती ही है साथ ही की तरह की संक्रामक और गंभीर बीमारियों का भी खतरा होता है। मच्छरों की वजह से डेंगू, मलेरिया, टायफाइड, हैजा, बुखार, चिकनगुनिया आदि हो सकता है। वैसे तो इन मच्छरों से हर मौसम में सावधान रहने की जरूरत है लेकिन मानसून के दौरान इनका संक्रमण फैलने की सबसे ज्यादा संभावना होती है। इसलिए मच्छरों से बचाव के लिए इन उपायों को अपनाएं।

संतरे का छिलका

संतरे का छिलका मच्छरों को भगाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए थोड़ा सा कोयला सुलगा लें और उसमें सूखे हुए संतरे के छिलकों को जलाएं। इसके धुंए को उस जगह पर फैलने दें, जहां सबसे ज्यादा मच्छर हैं। 5 मिनट में ही सारे मच्छर भाग जाएंगे और धुंआ भी उड़ जाएगा। तब आप सुकून से बैठ या सो सकते हैं।

सरसों का तेल

सरसों का तेल भी मच्छरों को आसानी से भगा सकता है। इसके लिए सरसों के तेल में थोड़ी सी भुनी हुई अजवाइन का पाउडर मिला लें। अब एक छोटे से गत्ते के टुकड़े या कार्टून टुकड़े के इस तेल से तर कर लें और सोने वाली जगह पर पास में रख लें। इससे मच्छर आपके पास फटकेंगे भी नहीं।

लहसुन

लहसुन की गंध तेज होती है और इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। इसकी गंध से मच्छर घबराते हैं इसलिए रात में सोते समय अपने पास छिला हुआ एक दो टुकड़ा लहसुन रख लें या खुले हुए अंगों पर लहसुन का रस लगा लें। इसके अलावा आप लहसुन को पीसकर पानी में मिलाकर कमरे या मच्छर वाले स्थान पर छिड़काव भी कर सकते हैं।

लैवेंडर ऑयल

खुश्बू से भरा लैवेंडर ऑयल भी आपकी मच्छरों से जुड़ी परेशानी को ठीक कर सकता है। लैवेंडर एक खुश्बूदार फूल होता है और लैवेंडर ऑयल उसी फूल से बनाया जाता है। अगर आप सोते समय अपने शरीर पर लैवेंडर ऑयल लगा कर सोते हैं या लैवेंडर की खुश्बू वाले फिनायल से कमरे में पोंछा लगाते हैं, तो मच्छर आपको परेशान नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें:- ज्यादातर लोग नहीं जानते खाने से पहले और शौच के बाद कैसे धुलना चाहिए हाथ

नीम का तेल

नीम का तेल भी मच्छरों को भगाने में सक्षम है। मच्छरों को भगाने के लिए नीम के तेल में नारियल का तेल मिलाकर उसका दिया जलाएं, 10 मिनट में कमरे के सारे मच्छर भाग जाएंगे। इसके अलावा आप अपने शरीर पर भी नीम का तेल लगा सकते हैं। इससे मच्छर आपके आस पास नहीं आएंगें।

पुदीना

पुदीना के पत्तों में भी तेज गंध होती है। इसके पत्तों को पीसकर इसके रस का छिड़काव करने से मच्छरों के प्रकोप से राहत मिलती है। इसी तरह इसके रस को शरीर पर भी लगा सकते हैं।

तुलसी की पत्तियां

शरीर पर तुलसी की पत्तियों का रस लगाने से भी मच्छर दूर रहते हैं। मच्छर के काटने के बाद अगर जलन और खुजली है तो उसपर भी तुलसी के पत्तों का रस लगाने से राहत मिलती है। अगर आप घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो इससे भी मच्छर दूर रहते हैं।

कपूर

कपूर हर घर में होता है। मच्छरों को भगाने का ये सबसे अच्छा उपाय है। कमरे में थोड़ा सा कपूर जलाएं और 5 मिनट तक इसकी गंध को कमरे में फैलने दें। इससे सारे मच्छर भाग जाएंगे। आप चाहें तो कपूर को पानी में घोलकर शरीर पर भी लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:- आपकी कई परेशानियों की वजह हो सकती है आपकी तकिया, जानें कैसे

गेंदे का फूल

गेंदे के फूल की गंध भी मच्छरों को रोकती है। घर में आसपास गेंदे का पेड़ लगाएं या सोते समय दो-तीन फूल अपने आसपास और कमरे में कई जगह रख दें। इससे मच्छर आपके पास नहीं आएंगे और आप सुकून भरी नींद ले सकेंगे।

लौंग

लौंग का प्रयोग करके भी आप मच्छरों को भगा सकते हैं। इसके लिए एक नींबू को बीच से काटकर उसके दो टुकड़े कर लें। अब दोनों टुकड़ों में 5-6 लौंग की कलियां खोंस दें। इसे अपने बिस्तर या बैठने के स्थान के पास रख दें। मच्छर नहीं आएंगे।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Living in Hindi

Read Next

इन 5 तरह के लोगों का खून ज्‍यादा पीते हैं मच्‍छर, जानें क्‍यों

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anurag Gupta

Anurag Gupta

Deputy Editor

अनुराग गुप्ता एक अनुभवी हेल्थ जर्नलिस्ट हैं, जो पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 8 से अधिक वर्षों से स्वास्थ्य विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में डिप्टी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों टीमों की संपादकीय जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्होंने 2017 में OnlyMyHealth में सब एडिटर के रूप में अपने हेल्थ जर्नलिज्म करियर की शुरुआत की थी। समय के साथ वह संपादकीय टीम में वरिष्ठ भूमिका में पहुंचे और आज वेबसाइट की कंटेंट स्ट्रैटेजी, आइडिया अप्रूवल, कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल, टीम मैनेजमेंट और एडिटोरियल प्लानिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। OnlyMyHealth पर प्रकाशित हेल्थ आर्टिकल्स जिस एडिटोरियल और मेडिकल रिव्यू प्रोसेस से गुजरते हैं, उसकी निगरानी भी वही करते हैं। वह सुनिश्चित करते हैं कि हर लेख प्रमाणित मेडिकल स्रोतों, रिसर्च स्टडी और विशेषज्ञों की राय के आधार पर तैयार हो, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे। अनुराग की खासियत है जटिल मेडिकल रिसर्च, हेल्थ डेटा और पब्लिक हेल्थ से जुड़े विषयों को आसान और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। संपादकीय जिम्मेदारियों के साथ-साथ वह समय-समय पर OnlyMyHealth के लिए लेख भी लिखते हैं। OnlyMyHealth से पहले वह Guftagu Print Magazine और ScoopWhoop के साथ भी काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने फीचर और डिजिटल पत्रकारिता में अनुभव हासिल किया। Editorial Policy: अनुराग द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 17, 2018 00:00 IST

    Published By : Anurag Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content