
शोध से पता चला है कि रात में सात घंटा नींद लेने वाले वयस्कों में दिल का बुढ़ापा सबसे कम है। सात घंटे से कम या ज्यादा की नींद का संबंध दिल की जवानी से जुड़ा हुआ है, जबकि कम नींद लेने वालों के दिल में बूढ़ापन देखा गया है।
प्रति दिन सात घंटे की नींद आप के दिल को जवां रख सकती है और साथ ही दिल संबंधी रोगों का जोखिम भी घटा सकती है। शोध से पता चला है कि रात में सात घंटा नींद लेने वाले वयस्कों में दिल का बुढ़ापा सबसे कम है। सात घंटे से कम या ज्यादा की नींद का संबंध दिल की जवानी से जुड़ा हुआ है, जबकि कम नींद लेने वालों के दिल में बूढ़ापन देखा गया है।
नींद की अवधि, दिल की उम्र के साथ मिलकर दिल संबंधी जोखिमों व नींद की अवधि के फायदे के संप्रेषण में मददगार साबित हो सकती है। अमेरिका के जार्जिया में इमोरी विश्वविद्यालय की जूलिया दुरमर ने कहा, "ये परिणाम महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यह लोगों के दिल संबंधी जोखिमों के संचार व नींद की अवधि को शामिल करने के परिमाणात्मक पद्धति को प्रदर्शित करते हैं।" इस शोध का प्रकाश 'स्लीप' नामक पत्रिका में हुआ है। इसमें 12,775 वयस्कों के आंकड़ों को शामिल किया गया, जिनकी आयु 30 से 74 साल के बीच थी।
अच्छी नींद के कई फायदे हैं। यह बात कई वैज्ञानिक शोधों में प्रमाणित हो चुकी है। भरपूर नींद लेने से आप ज्यादा स्वस्थ और सुंदर हो सकते है। गहरी नींद सोने वाला दिन भर तरोताजा महसूस करता है। उसका मन प्रसन्न रहता है, वह कई रोगों से भी दूर रहता है। उसके शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। हर काम में उसका मन भी लगा रहता है। शरीर को रिचार्ज करने और स्वस्थ बनाने के लिए भी भरपूर नींद बहुत जरूरी है।
गहरी नींद से सोकर उठने पर आप स्वयं को तरोताजा तो महसूस करते ही हैं, साथ ही शरीर में रोगों से लड़ने वाली कोशिकाएं भलीभांति काम करती है। जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। भरपूर नींद सोने वालों में सर्दी जुकाम और अल्सर जैसी बीमारियां भी कम होती हैं।रात में गहरी नींद लेने के बाद दूसरे दिन जो चुस्ती एवं ताजगी महसूस होती है वह किसी टॉनिक के सामान होती है। इससे आपकी कार्यक्षमता बढती है और आप बेहतर काम कर पाते है। आप भी अपनी कार्यक्षमता बढ़ाना चाहते है, तो अच्छी नींद लीजिए।
inputs -ians
Read More Health News In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।