
फिट रहने के लिए सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला बता रही हैं पिलेट्स एक्सरसाइज से जुड़े लैडर बैरल के पांच तरीके, देखें वीडियो।
शरीर को स्वस्थ और फुर्तीला रखने के लिए हम कई तौर तरीके अपनाते हैं। जिम, योग, रनिंग समेत न जाने कितने प्रकार के फिटनेस वर्कआउट को हम अपनी रोज़ाना की ज़िन्दगी में शामिल कर खुद को फिट बनाये रखने के लिए मेहनत करते हैं। आजकल एक्सरसाइज का नया तरीका पिलातेज़ (Pilates ) भी चलन में है। सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला (Yasmin Karachiwala) हमेशा पिलाते एक्सरसाइज (Pilates Exercise) को लेकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। यास्मीन बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को फिटनेस की ट्रेनिंग देती हैं। दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, कृति सेनन, सोनम कपूर, श्रद्धा कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की फिटनेस के पीछे यास्मीन कराचीवाला का ही हाथ है। मुंबई स्थित फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Pilets से जुड़े लैडर बैरल (Ladder Barrel) व्यायाम के बारे में बात करते हुए एक विडियो शेयर किया है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। लैडर बैरल Pilates व्यायाम का एक उपकरण है जिसकी सहायता से कई प्रकार की एक्सरसाइज की जाती है। सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने Ladder Barrel की सहायता से होने वाली कई एक्सरसाइज और उनके फायदों के बारे में बताया है।
क्या होती है पिलाते एक्सरसाइज (What is Pilates Exercise?)
Pilets एक व्यायाम का तरीका है जो मांशपेशियों की ताकत और शरीर के लचीलेपन और वजन कम करने में बेहद उपयोगी माना जाता है। इसमें पोश्चर अलाइनमेंट, कोर स्ट्रेंथ और मसल बैलेंस पर जोर दिया जाता है। जानकारी के मुताबिक Pilates Exercise की शुरुआत प्रथम विश्व युद्ध के समय हुई थी। युद्ध के दौरान सेना के जवानों को यह एक्सरसाइज फिट रहने के लिए कराई जाती थी। इसकी शुरुआत जोसेफ पिलाते ने की थी। यह एक्सरसाइज शरीर को चुस्त रखने के साथ-साथ वजन घटाने में भी बेहद मददगार होती है।
इसे भी पढ़ें: एक जोड़ी मोजे के साथ एक्सरसाइज करके बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी, यास्मीन कराचीवाला से जानें इन्हें करने का खास तरीका
आजकल इस व्यायाम का चलन दुनियाभर में देखा जा रहा है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस इस व्यायाम की सहायता से खुद को फिट रखती हैं। इस एक्सरसाइज के कई तरीके होते हैं इन्हें पिलेट्स उपकरणों या फिर मैट की सहायता से भी किया जा सकता है। सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला (Yasmin Karachiwala) पिछले कई सालों से इसकी ट्रेनिंग दे रही हैं, वह एक प्रोफेशनल Pilates ट्रेनर हैं। उन्होंने इसकी ट्रेनिंग के लिए अपना स्टूडियो भी खोला है। यास्मीन के मुताबिक यह एक्सरसाइज शरीर का बैलेंस, सांस और मांशपेशियों को सुदृढ़ बनाने में बेहद मददगार होती है।
Pilets एक्सरसाइज के फायदे (Benefits of Pilates Exercise)
रोज़ाना इस व्यायाम को करने से कई फायदे होते हैं। महिलाओं के बीच यह एक्सरसाइज बेहद पॉपुलर है। पेट की चर्बी कम करने से लेकर शरीर के पोश्चर अलाइनमेंट तक इस अभ्यास के कई लाभ देखने को मिलते हैं। Pilates की नियमित प्रैक्टिस करने के कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं -
- ताकत और स्थिरता
- शारीरिक संतुलन
- लचीलापन
- रीढ़ की हड्डी की मजबूती
- पीठ दर्द से राहत

यास्मीन कराचीवाला की Ladder Barrel टिप्स
यास्मीन कराचीवाला ने अपनी विडियो में बताया कि Ladder Barrel पिलाते एक्सरसाइज का एक अनूठा उपकरण है जिसकी सहायता से कई व्यायाम किये जाते हैं। Ladder Barrel के माध्यम से कमर और रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाने के कई व्यायाम किये जाते हैं। यास्मीन ने वीडियो में कहा कि आज मैं अपनी कुछ पसंदीदा Ladder Barrel एक्सरसाइज आप लोगों को बताउंगी जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन एक्सरसाइज को आप बिना Ladder Barrel के मैट पर भी विडियो को देखकर कर सकते हैं। उन्होंने इस वीडियो में Ladder Barrel एक्सरसाइज के पांच तरीके बताये जिसे मैट पर भी किया जा सकता है। आईये जानते हैं यास्मीन कराचीवाला द्वारा बताए गए Pilets एक्सरसाइज Ladder Barrel के पांच तरीके।
View this post on Instagram
1. टिड्डे की आकृति के सामान पोज़ (Grasshoper)
इस व्यायाम में आप Ladder Barrel की सहायता से पेट के बल लेट जाएँ और अपने दोनों पैरों को एक साथ घुटने से उपर की तरफ ले जायें और फिर इसे आराम से नीचे की तरफ लाएं। यह व्यायाम मैट पर भी किया जा सकता है, इसके लिए आप मैट पर पेट के बल लेट जाएँ दोनों हाथों को सिर के नीचे मोड़कर रखें और दोनों पैरों को एकसाथ उपर की तरफ उठाकर नीचे लाएं। Ladder Barrel पर इसे 25 बार इस तरह से अपने पैरों को उपर और नीचे करें।
2. बाइसिकल (Bicycle)
इस व्यायाम को करने के लिए Ladder Barrel की सहायता से पीठ के बल लेट जाएं, इसके बाद अपने दोनों पैरों को हवा में साइकिल चलाने की तरह मूव करें। इसे मैट पर करने के लिए पीठ की बल लेटें और अपने दोनों हाथों से कमर के दोनों तरफ सपोर्ट बना लें। इसके बाद दोनों पैरों से हवा में साइकिल चलाएं। साइकिल चलाने का अभ्यास हवा में 12 बार करें।
3. साइड सिट-अप (Side Sit-Up)
इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले Ladder Barrel की सहायता से अपने दोनों पैरों को फंसकर साइड में लेट जाएं, इसके बाद अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे पकड़कर कमर से शरीर के धड़े को उपर की तरफ ले जाएँ और फिर नीचे आएं। 6 बार इस प्रक्रिया को Ladder Barrel पर दोहराएं। मैट पर इस व्यायाम को करने के लिए साइड के बल हाथों का सहारा लेकर लेटें और दाहिने हाथ के बल से साइड में लेटकर बाएं पैर को हवा में ले जाएँ और यही प्रक्रिया दूसरी साइड बाएं पैर के साथ भी करें।
इसे भी पढ़ें: सुबह उठने के बाद करें ये 3 एक्सरसाइज, दिनभर रहेंगे एक्टिव और एनर्जी से भरे
4. क्लाइंब अ ट्री (Climb a Tree)
इस व्यायाम को करने के लिए Ladder Barrel पर लेट जाएं। अपने दाहिने पैर को Ladder में फंसा कर बाएं पैर को घुटने से मोड़कर दोनों हाथों से पकड़ें और फिर दोनों हाथों की सहायता से पैर को उपर की तरफ ले जाएँ। दोनों हाथों से पैर को उपर की तरफ छोड़कर हाथों को पीछे की तरफ से घुमाकर लाएं और पैर को पकड़कर पुनः उसी स्थिति में ले जाएँ, यही प्रक्रिया दाहिने पैर के साथ भी करें। लैडर बैरल पर इस अभ्यास को 12 बार दोहराएं, Ladder Barrel न होने की स्थिति में इसे मैट पर करें।
5. हंस मुद्रा (Swan Pose)
इस अभ्यास में लैडर बैरल की सहायता से पेट के बल लेटकर अपने दोनों हाथों को सामने की तरफ खींचते हुए शरीर का आधा हिस्सा उपर उठायें और फिर दोनों हाथों को साइड की तरफ लाएं, इस प्रक्रिया को 12 बार दोहराएं। मैट पर इस अभ्यास को करने के लिए पेट के बल लेटें और दोनों हाथों और पैरों को तैरने की मुद्रा में चलाएं। मैट पर किये जाने वाले इस अभ्यास को रिवर्स एंजेल कहते हैं।
इस तरह इन 5 खास तरीकों से Pilates Exercise करने पर आपका शरीर फिट रहता है और आपको ढेर सारे लाभ मिलते हैं।
Read More Articles on Exercise Fitness in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।