Doctor Verified

सफेद चना (काबुली चना) vs काला चना: जानें सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

Kabuli Chana vs Kala Chana: काला चना और सफेद चना में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या होता है? जानें विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
सफेद चना (काबुली चना) vs काला चना:  जानें सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद


Kabuli Chana vs Kala Chana: चने का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। चने कई तरह के होते हैं, सफेद चना जिसे काबुली चना भी कहा जाता है और काला चना। सफेद और काला दोनों तरह के चने अनेकों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनका इस्तेमाल भी अलग-अलग तरीके से किया जाता है। लेकिन बहुत से लोगों का यह सवाल है कि सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद कौन सा चना होता है। दरअसल काबुली चना या सफेद चना में मौजूद पोषक तत्व काले चने से अलग होते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं सफेद और काला चना में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या होता है।

सफेद चना (काबुली चना) vs काला चना- Kabuli Chana vs Kala Chana Which is Better in Hindi

सफेद और काले चने दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व भी लगभग एक जैसे ही होते हैं। लेकिन दोनों में पोषक तत्वों की मात्रा अलग-अलग होती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि लगभग 100 ग्राम काले चने में मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा सफेद चने से अलग होती है। 100 ग्राम सफेद चने में लगभग 12 ग्राम फाइबर की मात्रा होती है, वहीं काले में चने में फाइबर 18 ग्राम के आसपास होता है। अगर हम प्रोटीन की बात करें तो काले चने में प्रोटीन की मात्रा 8 ग्राम के आसपास होती है और वहीं सफेद चने में 10 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा कई अन्य पोषक तत्व भी काले चने में सफेद चने के मुकाबले ज्यादा होते हैं। कुल मिलाकर अगर पोषक तत्वों के आधार पर बात करें तो काले चने का सेवन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

Kabuli Chana vs Kala Chana

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए खाएं चने के आटे से बनी रोटियां, जानें इसके फायदे

काला चना खाने के फायदे- Black Chana Health Benefits in Hindi

काले चने का सेवन करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर की आपूर्ति होती है। हड्डियों को मजबूत बनाने और पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखने के लिए काले चने का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। काले चने में आयरन की मात्रा होती है, इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन या खून की कमी में भी फायदा मिलता है। कब्ज और अपच की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी काले चने का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। शरीर को ऊर्जा देने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी इसका सेवन बहुत फायदा होता है।

बहुत ज्यादा काले चने का सेवन करने से आपका पेट खराब हो सकता है। इसमें मौजूद हाई फाइबर पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बहुत ज्यादा चना खाने से आपका वजन भी बढ़ सकता है। काले चने का सेवन किसी भी बीमारी या समस्या में करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Fact Check: क्या वाकई फल खाने से शुगर बढ़ता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version