Mommy Makeover Surgery in Hindi: किसी भी महिला के लिए मां बनना जीवन की सबसे बड़ी खुशी होती है। लेकिन हर महिला को मां बनने में कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। प्रेगनेंसी की शुरुआत होने से डिलीवरी तक शरीर में होने वाले बदलाव और हार्मोनल असंतुलन के कारण महिलाओं को कई गंभीर परेशानियां होती हैं। प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के शरीर की बनावट में भी बदलाव होते हैं। महिलाएं डिलीवरी के बाद शरीर की बनावट में हुए बदलाव को लेकर काफी चिंतित भी रहती हैं। आमतौर पर शरीर का फिगर सही करने के लिए महिलाएं डाइट, योग और एक्सरसाइज आदि का सहारा लेती हैं। इन दिनों प्रेगनेंसी के बाद शारीरिक बनावट को ठीक करने के लिए मॉमी मेकओवर सर्जरी (Mommy Makeover Surgery) ट्रेंड में है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं आखिर मॉमी मेकओवर सर्जरी क्या है और इसका प्रोसीजर क्या है।
क्या है मॉमी मेकओवर सर्जरी?- What is Mommy Makeover Surgery in Hindi
मॉमी मेकओवर सर्जरी की सहायता से प्रेगनेंसी के बाद शरीर में हुए बदलाव को ठीक करने में मदद मिलती है। यह एक तरह से कॉस्मेटिक या प्लास्टिक सर्जरी की तरह है, जिसकी सहायता से शरीर के अंगों की बनावट को बदलने या उनको वास्तविक रूप देने का काम किया जाता है। मॉमी मेकओवर सर्जरी की सहायता से पेट, स्तन और योनि की सर्जरी की जाती है। प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के पेट के आकार में बदलाव होता है और इसे ठीक करने के लिए मॉमी मेकओवर सहारा लिया जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान पेट की मांसपेशियां बढ़ जाती हैं, इसके बाद डिलीवरी होने पर इस जगह के ऊतक ढील पड़ जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए मॉमी मेकओवर बहुत मददगार माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Busting Diet Myths: एक्सपर्ट से जानें गर्भावस्था के दौरान डाइट और उससे जुड़ी आम मिथ्स के बारे में
कैसे की जाती है मॉमी मेकओवर सर्जरी?- Mommy Makeover Surgery Procedure in Hindi
मॉमी मेकओवर सर्जरी को टमी टक सर्जरी भी कहा जाता है। इस सर्जरी में एक्स्ट्रा फैट और स्किन को हटाया जाता है। मॉमी मेकओवर सर्जरी दरअसल बॉडी-कॉन्टूरिंग सर्जरी होती है। डॉक्टर इस सर्जरी की सहायता से स्किन और पेट पर जमा हुए एक्स्ट्रा फैट को हटाने का काम करते हैं। इससे स्किन टाइट हो जाती है और शरीर का वास्तविक रूप मिलने में आसानी होती है। यह सर्जरी सिर्फ प्रेगनेंसी के बाद ही कराई जाती है।
मॉमी मेकओवर सर्जरी से ब्रेस्ट रिडक्शन भी किया जाता है। क्योंकि चाइल्ड बर्थ के बाद ब्रेस्ट का साइज भी बदल जाता है। डिलीवरी के बाद शरीर को वापस अपने शेप में लाने और नया लुक देने में मॉमी मेकओवर सर्जरी मददगार होती है। हालांकि यह सर्जरी आपको बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करानी चाहिए। इसके अलावा डिलीवरी के 6 महीने बाद या 1 साल तक ही यह सर्जरी कराने की सलाह दी जाती है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version