किशोरा या युवावस्था में स्वप्नदोष की समस्या कई बार देखने को मिलती है। रात को सोते समय पुरुषों में सपने का आना और स्वत: स्खलित हो जाना। यह चिपचिपा पदार्थ वीर्य के तौर पर जाना जाता है। इसे स्वप्नदोष इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह सपने देखते हुए यह उत्सर्जित होता है। हालांकि यह एक नेचुरल प्रक्रिया है। लेकिन, यदि यह बार-बार होता है तो इसमें एक्सपर्ट से सलाह लेनी जरूरी है। स्वप्नदोष और इससे जुड़े सभी पहलुओं के बारे में हमें इस लेख के माध्यम से विस्तार से जानकारी दे रहे हैं, दिल्ली के अशोक क्लिीनिक के निदेशक डॉक्टर अशोक गुप्ता।
स्वप्नदोष क्या है?
किशोरावस्था से युवावस्था की और बढ़ते हुए नवयुवक अनेक कारणों से स्वप्नदोष की समस्या के शिकार हो जाते है। स्वप्नदोष से परेशान युवको की यौन रूचि, अश्लील विचार, अश्लील किताबो के पढ़ने से या ऐसी कोई फिल्म देखने से उत्तेजित हो जाते हैं और ऐसे में दिन या रात में सोते समय स्वप्नदोष हो जाता है।
क्या स्वप्नदोष एक बीमारी है?
स्वप्न दोष एक ऐसी समस्या है जो धीरे-धीरे सामान्य होती जा रही है। आज बहुत से पुरुष इस स्थिति का सामना कर रहे हैं, जब नींद की अवस्था में ही उनका वीर्य स्त्राव हो जाता है। स्वप्नदोष होने में कोई खराबी नहीं है। यह बड़े होने का स्वाभाविक हिस्सा है। अगर आपको बहुत ज्यादा स्वप्नदोष भी होता है, इसका मतलब यह नहीं की आपके शरीर में कोई खराबी है और इस से आपके शरीर और सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। कुछ लोगों को हफ्ते में कई बार स्वप्नदोष होता है।
किस उम्र में होता है स्वप्नदोष?
स्वप्नदोष 16 साल से लेकर 30 साल तक ज्यादा होता है। जैसे-जैसे आप उम्र में बड़े होते हैं, स्वप्नदोष होने की संभावना उतनी ही घट जाती है।
स्वप्नदोष के कारण क्या हैं?
आपके मन में अश्लील विचार, अश्लील किताबों का पढ़ना, अश्लील फिल्म देखने के स्वप्नदोष की समस्या से सामना करना पड़ सकता है।
क्या स्वप्नदोष हर किसी को होता है?
नहीं स्वप्न दोष हर किसी को नहीं होता है। बल्कि जो लोग हमेश सेक्स के बारे में सोचते रहते हैं उन्हीं को अधिक होने की संभावना रहती है।
स्वप्नदोष हो रहा है तो क्या करना चाहिए?
जानकारों का कहना है कि स्वप्न दोष एक मानसिक बीमारी है, इससे बचने के लिए यह बहुत जरूरी है कि अपने विचारों को सही रखें। जब भी नहाना हो तो अत्याधिक गर्म पानी का प्रयोग ना करें, संभव हो तो ठंडे पानी से ही नहाएं। अपने मन में हमेशा अच्छे ख्याल रखें। मन में अश्लील विचार को त्याग दे।
इसे भी पढ़ें: शीघ्रपतन में हकीम नहीं डॉक्टर से लें सही सलाह, जानें क्या है इसका कारण और इलाज
क्या लड़कियों को भी स्वप्नदोष हो सकता है?
लड़कियां भी स्वप्न दोष की शिकार होती है। लड़कियों को हालांकि इस अवस्था का एहसास कम ही होता है क्योंकि महिलाओं का जननांग अंदर की ओर विकसित होता है। महिलाओं में यह अवस्था तब होती है जब वह तीव्र यौन अहसास से गुजरती हैं। महिलाओं में स्वप्नदोष के अन्य कई कारण भी है जैसे सोते वक्त कई बार जननांग या उसके आसपास दबाव पडने, घर्षण आदि के कारण कामोत्तेजना का अहसास होता है।
इसे भी पढ़ें: पुरुष स्वास्थ्य: वीर्य में ब्लड आना कैंसर के हैं संकेत, जानें इसके कारण और बचाव
क्या स्वप्नदोष से बचाव जरूरी है?
जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसको लेकर बहुत ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। ध्यान रखने की बात यह है कि, आप अपने मन में उठने वाले अश्लील विचारों को नियंत्रित करें और अश्लील किताबों और पॉर्न फिल्मों से दूर रहें। अगर इससे आपको ज्यादा परेशानी है तो आप किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले सकते हैं।
Read More Articles On Men's Health In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version