जानें शरीर के लिए क्यों जरूरी हैं एंजाइम्स और क्या है इनका काम

यह तो आप भी जानते होंगे कि हमारे शरीर में कई तरह के केमिकल रिएक्शन होते रहते है। इन रिएक्शन्स में एंजाइम्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एंजाइम्स हमारे सेल्स में मौजूद प्रोटीन मॉलीक्यूल्स होते हैं, जो शरीर में कैटलिस्ट की तरह काम करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
जानें शरीर के लिए क्यों जरूरी हैं एंजाइम्स और क्या है इनका काम


एंजाइम्स हमारे शरीर की तमाम क्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए फायदेमंद माने जाते हैं। अक्सर आप सुनते हैं कि दही में एंजाइम्स होते हैं इसलिए ये पेट के लिए अच्छी होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि एंजाइम्स क्या होते हैं? यह तो आप भी जानते होंगे कि हमारे शरीर में कई तरह के केमिकल रिएक्शन होते रहते है। इन रिएक्शन्स में एंजाइम्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एंजाइम्स हमारे सेल्स में मौजूद प्रोटीन मॉलीक्यूल्स होते हैं, जो शरीर में कैटलिस्ट की तरह काम करते हैं। एंजाइम के बिना हम सांस द्वारा ली गई ऑक्सीजन तक का उपयोग नहीं कर सकते, क्योंकि ये एंजाइम ही हमारे शरीर की कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि एंजाइम्स शरीर के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं और इनका क्या काम है।

कैसे काम करते हैं एंजाइम्स

एंजाइम्स तब बेहतर काम कर पाते हैं जब हमारे शरीर का तापमान सामान्य होता है। आमतौर पर तेज बुखार होने या शरीर के बहुत अधिक गर्म हो जाने पर एंजाइम्स टूट जाते हैं और ठीक तरह से काम नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा हमारे शरीर के पीएच लेवल से भी एंजाइम्स प्रभावित होते हैं। शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाने पर शरीर का पीएच लेवल कम हो जाता है और एसिड की मात्रा घट जाने पर पीएच लेवल बढ़ जाता है। एंजाइम्स लगभग सामान्य पीएच लेवल (7 के आसपास) में ठीक काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें:- सिर पर लगने वाली ये 5 तरह की चोट होती हैं खतरनाक, बरतें सावधानी

खाने को पचाने में एंजाइम्स महत्वपूर्ण

हमारे भोजन को पचाने में एंजाइम्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये एंजाइम्स हमारे लिवर और आंतों में मौजूद होते हैं। आमतौर पर ये एंजाइम्स शरीर में शांत अवस्था में रहते हैं मगर भोजन के संपर्क में आते ही ये एक्टिव हो जाते हैं और भोजन को पचाने में मदद करते हैं। जो खाना हम खाते हैं एंजाइम उसे छोटी-छोटी इकाइयों में बदल देता है, उन्हें हमारे शरीर की कोशिकाएं आसानी से सोख लेती हैं और रक्त द्वारा सप्लाई की गई ऑक्सीजन से मिल कर शरीर को ऊर्जा देने में सक्षम भूमिका निभाती हैं। शरीर की अन्य क्रियाओं में भी एंजाइम्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एंजाइम के न होने पर कभी-कभी इसका नतीजा इतना भयावह हो सकता है कि व्यक्ति की मृत्यु तक हो सकती है।

वजन करे कम

एंजाइम्स शरीर की अतिरिक्‍त चर्बी को घटाते हैं और वजन को नियंत्रित रखते हैं। दही, पनीर और अन्य प्रोबायोटिक्स फूड्स के सेवन से वजन तेजी से घटता है क्योंकि इनमें मौजूद एंजाइम्स शरीर में मौजूद एक्सट्रा फैट को घटाते हैं और त्वचा में निखार लाते हैं।

इसे भी पढ़ें:- हाई हील्स, गलत बॉडी पॉश्चर जैसी ये 5 आदतें आपके घुटनों के लिए हैं खतरनाक

कोलेस्ट्रॉल भी करे कंट्रोल

स्कवालीन मोनो आक्सीजीनेज (एसएम) नामक एंजाइम कोलेस्ट्रॉल बनने की प्रक्रिया को रोक देता है, जिससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल इकट्ठा नहीं हो पाता है। शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा अधिक होने से मोटापा तो बढ़ता है दिल की बीमारियों के साथ-साथ मधुमेह होने की संभावना भी बढ़ जाती है। एंजाइम शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित रखता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Miscellaneous In Hindi

Read Next

आॅफिस में रखें ऐसा व्यवहार, हर किसी से होगी दोस्ती और खत्म होगा मनमुटाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version