कुछ चुनिंदा लोग ही ऐसे होंगे जो अपने वजन से खुश हों। अक्सर लोगों को अपने वजन से प्रॉब्लम रहती ही है। कसरत करने से शरीर चुस्त-दुरुस्त और स्वस्थ रहता है लेकिन असली चाबी आपके आहार योजना पर निर्भर करती है। इसलिए कसरत करने के दौरान या जिम में ट्रेनर स्वस्थ आहार और फल व मोटा अनाज खाने की हिदायत देते हैं। साथ ही बाहर के आनाज के लिए पूरी तरह से मना करते हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि केवल कसरत पूरे स्वास्थ्य के लिए काफी नहीं है। अब इस बात की पुष्टि इस शोध ने भी कर दी है। हर मौसम का अपना स्वभाव होता है, जिसके अनुसार हम कपड़े पहनते हैं और रहन-सहन में बदलाव करते हैं। मौसम के बदलते ही हमारे खाने-पीने का अंदाज़ भी बदलता है। मौसम के अनुरूप क्या खाएं और क्या न खाएं, जानें यहां।
शिशिर ऋतु (16 जनवरी-फरवरी )
क्या खाएं : इस मौसम में घी, सेंधा नमक, मूंग की दाल की खिचड़ी, अदरक व कुछ गर्म तासीर वाला खाना खाएं।
क्या न खाएं: तला-भुना खाना, ठंडी प्रकृति वाला बादी भोजन और नॉन सीज़नल फूड।
इसे भी पढ़ें : वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करते हैं ये 7 आहार, ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करें
टॉप स्टोरीज़
बसंत ऋतु (मार्च-अप्रैल)
क्या खाएं : जौ, चना, ज्वार, गेहूं, चावल, मूंग, अरहर, मसूर की दाल, मूली, बथुआ, परवल, करेला, तोरई, केला, खीरा, हींग, मेथी, जीरा, आंवला जैसे क$फनाशक पदार्थों का सेवन करें।
क्या न खाएं : आलू, उड़द, सिंघाड़ा, खट्टे-मीठे और चिकने पदार्थों का सेवन इस मौसम में हानिकारक है। इनसे क$फ में वृद्धि होती है।
ग्रीष्म ऋतु (मई-जून)
क्या खाएं : पुराना गेहूं, जौ, सत्तू, खीर, दूध, ठंडे पदार्थ, कच्चे आम का पना, बथुआ, करेला, परवल, ककड़ी, तरबूज खाएं।
क्या न खाएं: ज्य़ादा तेल और मसालेदार भोजन, नमकीन, चटपटे, अधिक गरम खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
वर्षा ऋतु (जुलाई-सितंबर)
क्या खाएं : पुराने चावल, पुराने गेहूं, खिचड़ी और हलके व सुपाच्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
क्या न खाएं : बरसात में पाचन शक्तिकमज़ोर रहती है, इसलिए कम खाना बेहतर है। पत्तेदार सब्ज़्िायों से इस सीज़्ान में थोड़ा दूर रहें।
शरद ऋतु (अक्टूबर-नवंबर)
क्या खाएं : घी, गुड़, मिसरी, चीनी, खीर, आंवला, नींबू, अनार, नारियल, मुनक्का, गोभी, ऊर्जा देने वाला खाना खाएं, गर्म दूध पिएं।
क्या न खाएं : कड़वे, बासी, कसैले, ठंडे खाने से बचें। भूखे रहने या उपवास से भी बचें।
हेमंत ऋतु (दिसंबर-15 जनवरी)
क्या खाएं : सभी प्रकार के आयुर्वेदिक रसायन, दूध, खोए से बने पदार्थ, आलू, नया चावल, छाछ, अनार, तिल, बथुआ आदि ले सकते हैं। पौष्टिक व विटमिंस से भरपूर पदार्थ लें, सेहत बनाएं।
क्या न खाएं : पुराना अन्न, मोठ और ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थों से इस सीज़्ान बचना जरूरी है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi