सर्दियों में ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। सामान्य से थोड़ा गर्म यानि गुनगुना पानी शरीर को अच्छा लगता है और इससे शरीर की थकान भी उतर जाती है। लेकिन पानी अगर ज्यादा गर्म हो या आप गर्म पानी से देर तक नहाते हैं तो इससे आपको कई नुक्सान भी हैं। छोटे बच्चों के लिए जितना खतरनाक ठंडा पानी होता है उतना ही खतरनाक जरूरत से ज्यादा गर्म पानी होता है। इसलिए नहाने का पानी हमेशा शरीर के तापमान के बराबर होना चाहिए।
ज्यादा गर्म पानी से त्वचा और बाल दोनों को नुक्सान पहुंचता है। गर्म पानी से त्वचा जल जाती है और धीरे-धीरे रंग भी गहराता जाता है। कई बार इससे स्किन रूखी हो जाती है और खुजली या बैक्टिरियल इंफेक्शन जैसे रोग भी हो जाते हैं। चेहरे की त्वचा अन्य जगह की अपेक्षा संवेदनशील होती है। इसलिए चेहरे पर सीधे गर्म पानी कई बार त्वचा को जला सकता है। इससे आंखो की ड्राईनेस भी बढ़ सकती है और आंखे लाल होकर खुजली करने लग सकती हैं।
त्वचा जल सकती है
पानी शरीर में सबसे पहले त्वचा के ही संपर्क आता है। इसलिए पानी अगर 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्म हो तो ये आपकी त्वचा को जला सकता है। शरीर में कुछ अंगों की त्वचा संवेदनशील होती है जैसे- चेहरा, आंख, पीठ, और गुप्तांग आदि। इनपर नाजुक और संवेदनशील अंगों पर गर्म पानी खतरनाक हो सकता है। गर्म पानी जली- कटी स्किन के लिए बहुत खतरनाक है। इससे स्किन में जलन हो सकती है और कई बार तो घाव भी हो सकता है।
बढ़ जाता है झुर्रियों का खतरा
गर्म पानी से नहाने से झुर्रियां जल्द आ सकती हैं। इसका कारण ये है कि गर्म पानी त्वचा की अंदरूनी नमी को खत्म कर देता है। शरीर जब तक युवा है तब तक ये नजर नहीं आता क्योंकि त्वचा जरूरी नमी को शरीर में बना सकती है। लेकिन उम्र थोड़ा बढ़ जाए तो गर्म पानी से झुर्रियों का प्रभाव दिखने लगता है।
बाल झड़ सकते हैं
गर्म पानी त्वचा ही नहीं बालों को भी नुक्सान पहुंचाता है। गर्म पानी से बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। इसकी वजह से रूसी यानि डैंड्रफ भी हो सकता है। पानी ज्यादा गर्म हो तो आपकी सकैल्प जल जाती है और इससे आपकी हेयर ग्रोथ भी रुक सकती है।
चक्कर आ सकता है
गर्म पानी सिर्फ ऊपरी अंगों को ही नहीं बल्कि भीतरी अंगों को भी नुक्सान पहुंचा सकता है। इसकी वजह से आपको बेहोशी या चक्कर भी आ सकता है क्योंकि गर्म पानी दिमाग तक जाने वाली नसों का ब्लड फ्लो प्रभावित कर सकता है।
स्पर्म को भी होता है नुक्सान
गर्म पानी आपके शुक्राणुओं को भी प्रभावित करता है। इससे आपके स्पर्म की क्वालिटी खराब हो सकती है और शुक्राणुओं के बनने की संख्या घट सकती है। इसके अलावा गर्म पानी से कई यौन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अंगों के आसपास इचिंग और खुजली हो सकती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Living In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version