नींद हमारी सारी थकान को दूर कर देती है। अच्छी नींद अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी होती है। लेकिन, क्या कभी हमने अपनी सोने की पोजीशन के बारे में कोई विचार किया है। एक लिहाज से देखा जाए तो हम अपनी जिंदगी का लगभग तीसरा हिस्सा सोने में गुजार देते हैं। तो, इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर नींद कैसे हमारे जीवन को आसान या फिर कठिन बना सकती है।
यह पता लगाना बहुत आसान है कि क्या सोने का तरीका आपको मुश्िकलों में डाल रहा है। सुबह सोकर उठने के बाद आप कैसा महसूस करते हैं। कुछ लोग नींद से उठने के बाद ऊर्जा से भरपूर होते हैं। वे दिन भर की मेहनत के लिए तैयार होते हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिनके लिए सुबह की शुरुआत बेहद थकान भरी होती है। वे बामुश्िकल किसी काम के लिए स्वयं को तैयार कर पाते हैं। इसकी बड़ी वजह उनकी पीठ में होने वाला दर्द होता है।
आइए जानें किस तरह सोने से आपकी पीठ में दर्द हो सकता है।
पेट के बल पर सोना
पेट के बल सोना सबसे बुरा माना जाता है। अगर आप पीठ के बल सोते हैं, तो आपकी लोअर बैक पर सारी रात जोर पड़ता है और आपका सिर और गर्दन सारी रात बेतरतीब ढंग से मुड़ते रहते हैं। इनसान अगर ठान ले तो उसके लिए दुनिया का कोई भी काम असंभव नहीं है, हालांकि फिर भी अपने सोने का अंदाज बदलना कोई आसान कम नहीं है। लेकिन, बात जब सेहत की हो, तो कुछ कदम उठाने जरूरी हो जाते हैं। अगर आप पेट के बल सोने के अपने अंदाज को बदलना चाहते हैं, तो एक तरीका तो यह है कि ऐसी टीशर्ट पहनकर सोयें जिसमें जेब हों। और अपनी जेबों में टेनिस बॉल रख लें। इससे जैसे ही आप पेट के बल सोने जाएंगे, वे बॉल आपको चुभने लगेंगी और आपके लिए सोना जरा मुश्किल हो जाएगा। इससे आप अपनी इस बुरी आदत से छुटकारा पा सकेंगे।
टॉप स्टोरीज़
एक टांग ऊंची रखकर सोना
यह एक प्रकार से पेट के बल सोने जैसा ही है। इससे आपकी श्रोणिक क्षेत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और उसकी मांसपेशियां मुड़ जाती हैं। तो, इस पोजीशन में न सोने से आप न केवल अपनी मांसपेशियों को आराम दे सकते हैं, बल्कि साथ ही इससे आपकी नींद भी बेहतर होती है। कुछ लोग इस पोजीशन में सोने से बचने के लिए अपनी दोनों टांगों को बांधना पसंद करते हैं। लेकिन, इस तरीके को पूरी तरह ठीक नहीं कहा जा सकता। इसके लिए आप कुछ नरम अथवा बाथरोल बेल्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। अपनी टांगों को ज्यादा कसकर बांधने की जरूरत नहीं है।
कमर के बल सोयें
कमर के बल सोना बेहद अच्छा माना जाता है। अगर आप कमर के बल सोते हैं, तो कोशिश करें कि आप तकिये का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे आपका सिर एक अप्राकृतिक कोण पर मुड़ जाता है। आपकी दोनों टांगें सीधी होनी चाहिए। इससे आपकी कमर और कूल्हे की मांसपेशियों पर अधिक जोर नहीं पड़ता। आप आराम से सो सकते हैं।
करवट है सही
सोने के लिए सबसे अच्छी पोजीशन करवट लेटना है। आपको ऐसे लेअना चाहिए कि आपकी दोनों टांगें साथ हों। इस पोजीशन में सोने से आपके शरीर पर बहुत अधिक दबाव नहीं पड़ता। आपका श्रोणिक क्षेत्र भी सही रहता है, और साथ ही इससे आपके नर्वस सिस्टम भी सही काम करता रहता है। अगर आप दोनों टांगों के बीच तकिया रख सकें, तो यह सोने की सबसे बेहतर पोजीशन हो सकती है।
अपनी नींद का अंदाज बदलकर आप कमर दर्द की शिकायत को दूर कर सकते हैं। इससे न केवल आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि आपका पूरा दिन भी बेहतर गुजरेगा।
Read More Articles on Pain Managment in Hindi