कोरोना काल में सीनियर सीटिजंस को ज्यादा खतरा बताया गया है। ऐसे में हमें अपने घर के बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। हमें उनकी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पोषक तत्वों से युक्त आहार और नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना होगा। ताकि हम उन्हें कोरोना वायरस और इससे जुड़े खतरों से उन्हें बचा सकें। हालांकि, इसके लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं हैं। बस डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने और कुछ हानिकारक खाद्य पदार्थों को बाहर निकालने की आवश्यकता है। ऐसे में अब सवाल यह है कि सीनियर सीटिजंस की डाइट में किन चीजों को शामिल करें और क्या हटाएं?
इस विषय पर हमने हमारी एक्सपर्ट कविता रस्तोगी जो कि एक न्यूट्रिशनिस्ट हैं, से बात की तो उन्होंने घर के बुजुर्गों को हेल्दी और फिट रखने के लिए एक खास डाइट के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने सीनियर सीटिजंस की इम्यूनिटी बढ़ाने के आसान तरीकों के बारे में बताया, जिससे हम उन्हें रोगों से सुरक्षित रख सकें। आइये जानते हैं...
सीनियर सीटिजंस (बुजुर्गों) को हेल्दी और फिट रखने के उपाय: पढ़ें एक्सपर्ट से सवाल और जवाब
1- सीनियर सीटिजंस अपनी डाइट में क्या जोड़ें?
बुजुर्गों के खानापान को स्वास्थ्यवर्धक और बेहतर बनाने के लिए उनकी डाइट में हल्दी, अदरक, दालचीनी, जीरा, तुलसी के पत्ते, लहसुन आदि चीजों को जोड़ें। इससे उनकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। साथ ही रेस्पिरेटरी सिस्टम भी हेल्दी रहता है।
टॉप स्टोरीज़
2- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या जरूरी है?
हड्डियों की मजबूती के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कैल्शियम और विटामिन डी। आप बुजुर्गों को भोजन में उन चीजों को दें जिसमें कैल्शियम और विटामिन डी की प्रचुर मात्रा मौजूद हो।
3- बुजुर्ग विटामिन डी कैसे प्राप्त करें?
कविता रस्तोगी के अनुसार, सुबह की धूप से भरपूर मात्रा में विटामिन डी प्राप्त होता है। कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए धूप में चले जाएं। इससे उनमें विटामिन डी की कमी पूरी होगी और पॉजिटिविटी भी आएगी।
4- बुजुर्ग विटामिन बी12 की कमी को कैसे पूरा करें?
बुजुर्गों के लिए विटामिन बी12 बहुत आवश्यक है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर को कमर्शियल सप्लीमेंट देने होते हैं। इसके लिए बहुत ज्यादा नेचुरल फूड सोर्स नहीं हैं।
5- कौन से हेल्दी फैट्स डाइट में जोड़ें?
बादाम, अखरोट, सनफ्लावर सीड्स, पंपकिन सीड्स आदि स्वस्थ वसा (Health Fats) का बेहतरीन स्रोत हैं। इन खाद्य पदार्थों का सेवन बुजुर्गों को जरूर करना चाहिए। अगर इन्हें चबाने या खाने में परेशानी होती है तो रात में भिगोकर सुबह स्मूदी बनाकर भी ले सकते हैं।
6- किस तरह का खाना खाएं?
ऐसा खाना बनाएं जो आसानी से डाइजेस्ट हो सके। जैसे- वेजिटेबल खिचड़ी, दाल चावल, सॉफ्ट वेजिटेबल्स आदि। कोशिश करें कि सीनियर सीटिजंस की अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा सब्जियों को जोड़ें। इसके लिए आप वेजिटेबिल सूप का भी सेवन कर सकते हैं।
7- किस तरह की एक्सरसाइज करने से फायदा मिलेगा?
पॉजिटिविटी के लिए मेडिटेशन और योग को अपनी दिनचर्या में जोड़े। डीप ब्रीथिंग भी बहुत मददगार है।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi