तिरछा और धुंधला दिखना हो सकता है एस्टिगमैटिज्म रोग का संकेत, जानिये इसके लक्षण

कई बार आंखों के कुछ रोगों के कारण आपको देखने में परेशानी होती है। एस्टिगमैटिज्म भी आंखों से जुड़ी ऐसी ही समस्या है, जिसमें आंखों से तिरछा या धुंधला दिखाई देने लगता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
तिरछा और धुंधला दिखना हो सकता है एस्टिगमैटिज्म रोग का संकेत, जानिये इसके लक्षण


वैसे तो शरीर के सभी अंग महत्वपूर्ण हैं लेकिन आंखों का महत्व इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि इन्हीं की मदद से हम दुनिया को देख पाते हैं। शरीर के अन्य अंगों की अपेक्षा आंखें ज्यादा नाजुक होती हैं। कई बार आंखों के कुछ रोगों के कारण आपको देखने में परेशानी होती है। एस्टिगमैटिज्म भी आंखों से जुड़ी ऐसी ही समस्या है, जिसमें आंखों से तिरछा या धुंधला दिखाई देने लगता है। आपको ये पता होगा कि हमारी आंखों का कॉर्निया आकार में बिल्कुल गोल होता है। जब इसी कॉर्निया का आकार बिगड़ जाता है या कई बार आंखों के लेंस का कर्वेचर बिगड़ जाता है, तो एस्टिगमैटिज्म हो जाता है।

क्या है ये रोग

एस्टिगमैटिज्म आंखों का एक रोग है। इस रोग के कारण मरीज को साफ दिखना बंद हो जाता है। जब आंखों के कॉर्निया या लेंस का आकार बिगड़ जाता है, तो वस्तुओं से लौटने वाला प्रकाश रेटिना पर ठीक से नहीं पड़ता है और मरीज को वस्तु की तस्वीर साफ नहीं दिखाई देती है। ध्यान रहे कि वस्तुओं से लौटने वाले प्रकाश के द्वारा ही हम उन्हें देख पाते हैं। अगर आंखों का लेंस रेटिना पर प्रकाश को ठीक से नहीं परावर्तित करता है, तो वस्तु या तो धुंधली दिखती है या उसका आकार ठीक नहीं दिखता है।

इसे भी पढ़ें:- आपकी ये 5 गलतियां आपको बना सकती हैं एनीमिया का शिकार

कैसे होता है एस्टिगमैटिज्म

एस्टिगमैटिज्म किन कारणों से होता है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है मगर 50 की उम्र के बाद ये रोग ज्यादातर लोगों को हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये रोग अनुवांशिक होता है। वैसे तो हल्का सा एस्टिगमैटिज्म या नजर का तिरछापन हम सभी को होता है, जिसका हमें आभास नहीं होता है। हमारी कुछ गलतियों के कारण और उम्र बढ़ने के साथ-साथ इसका आकार बढ़ता जाता है। आमतौर पर एस्टिगमैटिज्म अकेला नहीं बल्कि अन्य कई बीमारियों के साथ होता है। जैसे मायोपिया, हाइपरोपिया आदि। कई बार ये आंखों में चोट लग जाने के कारण, आंखों के किसी रोग के कारण या सर्जरी में हुई गड़बड़ी के कारण भी हो जाता है।

क्या हैं एस्टिगमैटिज्म के लक्षण

धुंधला दिखना और वस्तुओं का आकार सही न दिखना इस रोग का प्रमुख लक्षण हैं। इनके साथ-साथ सही न देख पाने के कारण आंखों और सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:- रात के खाने में कभी न खाएं ये 10 आहार, हो सकती हैं कई परेशानियां

एस्टिगमैटिज्म की जांच

अगर आपको आंखों से धुंधला दिखाई देता है या वस्तुओं का आकार ठीक नहीं दिखाई देता है तो आपको तुरंत नेत्ररोग के चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। चूंकि आंखों की और भी कई बीमारियों के भी यही लक्षण होते हैं इसलिए आंखों की जांच करके चिकित्सक आपको बीमारी की सही वजह बता सकता है। आमतौर पर एस्टिगमैटिज्म धीरे-धीरे आंखों पर असर करता है इसलिए अगर आपको देखने में थोड़ी बहुत भी परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

एस्टिगमैटिज्म का इलाज

अगर आप लक्षण दिखने की शुरुआत में ही चिकित्सक के पास चले जाते हैं तो एस्टिगमैटिज्म के ज्यादातर मामलों को चश्मे और कॉन्टैक्ट लेंस की सहयता से ठीक किया जा सकता है। अगर आपके आंखों की समस्या गंभीर है, तो इसे लेजर सर्जरी के द्वारा ठीक किया जाता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Other Diseases In Hindi

Read Next

आपकी ये 5 गलतियां आपको बना सकती हैं एनीमिया का शिकार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version