
Exercises For Cervical Vertigo In Hindi: सर्वाइकल की समस्या तो लोगों में अक्सर देखने को मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दिनों लोग अपना ज्यादातर समय मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन के सामने बिताते हैं। जिससे हमारी गर्दन पर काफी दबाव पड़ता है। साथ ही खराब पॉइश्चर में बैठने या लेटने की वजह से भी गर्दन और रीढ़ पर काफी प्रभावित होती है। इसकी वजह से न सिर्फ शरीर का पॉइश्चर खराब होता है, बल्कि इसके कारण डिस्क खिसकने और सर्वाइकल जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अब सर्वाइकल की समस्या भी दो तरीके की होती है पहले सर्वाइकल स्पोंडिलाइटिस और दूसरा सर्वाइकल स्पोंडिलीसिस। लेकिन दोनों ही स्थितियों में लोगों को गर्दन, कंधे से लेकर हाथों में दर्द के अलावा सिर चकराने या चक्कर आने का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को सर्वाइकल वर्टिगो कहा जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसके कारण व्यक्ति को शरीर में संतुलन और समन्वय को बनाए रखने में कठिनाई महसूस होती है। जिसके कई बार गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
हालांकि अगर आप नियमित कुछ सरल एक्सरसाइज करें, तो इससे आपको सर्वाइकल वर्टिगो के साथ ही गर्दन के दर्द, जकड़न आदि से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। ये सरल एक्सरसाइज गर्दन में खिंचाव लाने में मदद करती हैं और लचीलेपन को बढ़ावा देती हैं। यह आपकी गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करेंगे। अगर आपको भी सर्वाइकल की समस्या है तो इस लेख में आपको ऐसी 4 सरल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिनसे आपको दर्द से बहुत राहत मिलेगी।
सर्वाइकल वर्टिगो से राहत के लिए 4 एक्सरसाइज- Exercises For Cervical Vertigo In Hindi
1. नेक फ्लेक्शन और एक्टेंशन
इसका अभ्यास करना बहुत ही आसान है। आपको बस सीधे बैठकर या खड़े होकर अपनी ठुड्डी को आगे की ओर स्ट्रेच करना है, लेकिन जितना आराम से स्ट्रेच कर पा रहे हैं, सिर्फ उतना आगे बढ़ाएं। फिर अपने सिर को पीछे की ओर ले जाने का प्रयास करें और अपनी आंखों नजरें ऊपर की ओर रखें। उसके बाद वापस सामान्य स्थिति में आजाएं। इस तरह 8-10 बार दोहराएं।
2. नेक रोटेशन
धीरे-धीरे अपने सिर को पहले दाईं तरफ घुमाएं, फिर धीरे-धीरे बाईं तरफ लेकर जाएं। इस तरह इसे 10-12 बार दोहराएं। इससे मांसपेशियां रिलैक्स होंगी।
इसे भी पढें: खाली पेट एक्सरसाइज करने से सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान, जानें एक्सरसाइज करने का सही समय
3. लेटरल नेक फ्लेक्सन
इसका अभ्यास करने के लिए अपने बाएं कान कंधे की धीरे-धीरे झुकाना है, फिर ठीक इसी तरह सिर को बाईं तरफ भी झुकाएं। फिर वापस बाईं ओर ले जाएं। ऐसा 10-12 बार दोहराएं।
इसे भी पढें: चेहरे का फैट कम करने के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज, स्लिम हो जाएगा फेस
इन सरल एक्सरसाइज को दिन में 1-2 बार अभ्यास करने से आपको गर्दन के दर्द को कम करने में बहुत मदद मिलेगी। साथ ही इससे पॉइश्चर में सुधार होगा और शरीर के संतुलन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। जिससे चक्कर आने की समस्या भी दूर होगी।
All Image Source: Freepik