चाहे व्यक्ति का वजन कम हो या फिर ज्यादा हो, लेकिन पेट के निचले हिस्से की चर्बी से हर कोई परेशान रहता है। बिगड़ते लाइफस्टाइल और खराब खानपान के चलते पेट की चर्बी होती है। जिसे छिपाने के लिये आप क्या कुछ नहीं करते हैं ढीले-ढाले कपड़े पहनते हैं,हमेशा तनाव में रहते हैं। लेकिन आखिर आप किन-किन उपायों से अपनी पेट की चर्बी को छुपाते फिरेगे। अब समय आ गया है कि इस चीज़ से ना भागा जाए और इसका डट कर मुकाबला किया जाए।
शक्कर को कहें नहीं...
शक्कर को सफेद जहर कहा जाता है। यह ऐसी चीज है जिसके अधिक सेवन से कई बीमारियों को निमंत्रण मिलता है। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, पेट के रोग होने के साथ ही शक्कर का सेवन पेट की चर्बी भी बढ़ाता है। अगर आप जल्दी से जल्दी पेट की चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शक्कर का सेवन करना एकदम बंद कर दें। अगर आपके परिवार में भी कोई मीठी चाय या मीठे पकवानों का शौकीन है तो उसे भी शक्कर का सेवन न करने की ही सलाह दें।
इसे भी पढ़ें : छोटी इलायची घटा सकती है आपका बढ़ा हुआ पेट, जानिये कैसे
ये उपाय भी हैं दमदार
- ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। मांसाहारी लोग इसे मछली के जरिए ले सकते हैं। मछलियों में यह प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा जो लोग शाकाहारी हैं वे अखरोट, पत्ता गोभी व फूल गोभी आदि का सेवन कर सकते हैं।
- अगर आप सोचते हैं कि हजार पुशअप्स या क्रंचेज मार लेंगे या कोई भी हेवी एक्सरसाइज करेंगे तो आपकी चर्बी कम हो जाए तो आप बिल्कुल गलत हैं। एक्सरसाइज ऐसी करें जिससे शरीर के सभी हिस्सो की मांसपेशियों में गतिविधि हो। बेली फैट कम करने के लिए कोई भी कार्डियोवास्कुलर एक्सरसाइज फायदेमंद होगी। आप चाहें तो योग का भी सहारा ले सकते हैं।
- अगर आप बहुत अधिक तनाव में रहते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। विटामिन सी युक्त आहार के सेवन से शरीर में कोर्टिसोल नियंत्रित हो सकता है। इसमें कार्निटाइन नामक तत्व भी पाया जाता है जो शरीर के फैट्स को बर्न करने में सहायक है। संतरे, शिमला-मिर्च, टमाटर, नींबू व अन्य साइट्रस फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलता है।
इसे भी पढ़ें : 2 रुपये की इस चीज से 2 हफ्ते में तेजी से घटेगा वजन, जानिये कैसे करें प्रयोग
- पेट की चर्बी कम करने के लिए उपयुक्त आहार योजना बनाएं। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह लें। अपने आहार में फाइबर व रेशेयुक्त आहार शामिल करें। तेल व मसाले युक्त भोजन की जगह स्टीम किया हुआ भोजन करें। खाने के सलाद जरूर लें। ध्यान रहे चर्बी कम करने के लिए भोजन नहीं छोड़ें। इससे आप अगले समय में ज्यादा खाना खा लेते हैं जो चर्बी बढ़ाने की मुख्य वजह है।
- चर्बी ना एक दिन में बनती है ना एक दिन में जाती है। इसके लिए अपनी जीवनशैली में सुधार करना जरूरी है। संतुलित आहार के साथ नियमित व्यायाम करने से ही आप पेट की चर्बी से निजात पाई जा सकती है। अगर आप पेट की चर्बी कम करने के लिए गंभीर हैं, तो जंक फूड व तेल मसाले वाली चीजों से दूरी में ही भलाई है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Weight Loss In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version